फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President meeting plan changed, Trump meet moon before Kim Jong 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बदला अपना मीटिंग प्लान, किम जोंग से पहले मून से मिलेंगे ट्रंप

Sat, 05 May 2018 09:07 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन Updated Sat, 05 May 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
US President meeting plan changed, Trump meet moon before Kim Jong 
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग से होने वाली शिखर वार्ता से पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात व्हाइट हाउस में 22 मई को की जाएगी। 
विज्ञापन


शनिवार को ट्रंप और मून की मुलाकात का आधिकारिक एलान करते हुए बताया गया कि इस दौरान मून द्वारा ट्रंप को किम जोंग-उन के साथ हुई उनकी बैठक के बारे में जानकारी दी जाएगी। हाल ही में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की किम जोंग-उन के साथ कोरियाई देशों के सीमावर्ती गांव पनमुनजोम में हुई थी। दोनों नेताओं ने पिछले छह दशकों से सीमा पर जारी तनाव खत्म करने के लिए सहमति जताई। दोनों नेताओं के बीच किम जोंग और मून के बीच कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त करने पर भी सहमति हुई। 
विज्ञापन


ट्रंप और किम जोंग की मुलाकात को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया है कि इसकी तारीख और जगह तय हो चुकी है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप और मून के बीच यह तीसरी मुलाकात होगी। दोनों में किम जोंग और ट्रंप के बीच होने वाली बैठक के एजेंडे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर के खिलाफ दुष्प्रचार वाले गुब्बारे छोडऩे पर रोक

सीमा पर उत्तर व दक्षिण कोरिया के खिलाफ दुष्प्रचार रोकने के लिए लाउड स्पीकरों को बंद करने के बाद एक और पहल दक्षिण कोरिया ने की है। दक्षिण कोरियाई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उत्तर कोरिया के खिलाफ गुब्बारे द्वारा पर्चे छोडऩे से रोक दिया है। यानी अब दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ गुब्बारों से भी दुष्प्रचार नहीं करेंगे। दक्षिण कोरियाई सीमा के पास पाजू सिटी के पार्क में तैनात करीब 300 पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों के समूह को गुब्बारे छोडऩे से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed