फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Donald Trump wrongly claims about his first State of the Union address record ratings

डोनल्ड ट्रंप का दावा 'गलत', ओबामा और बुश को ज्यादा लोगों ने सुना

Fri, 02 Feb 2018 11:51 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 02 Feb 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump wrongly claims about his first State of the Union address record ratings
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि 'इतिहास में सबसे अधिक' लोगों ने अमेरिकी कांग्रेस में दिए गए उनके स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच को टेलीविजन पर सुना। लेकिन बीते सालों के रेटिंग्स डेटा ने ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह से गलत ठहरा दिया है.
विज्ञापन


अमेरिका में टेलीविजन रेटिंग संबंधी आंकड़ों पर नजर रखने वाली कंपनी नीलसन का कहना है कि ट्रंप ने 'अब तक सबसे अधिक 4.56 करोड़' लोगों के टीवी पर उनका स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच सुनने का दावा किया था जो गलत है।
विज्ञापन


नीलसन का कहना है पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश की स्पीच को ट्रंप से अधिक लोगों टीवी पर सुना है। हालांकि ट्रंप का स्पीच सोशल मीडिया ट्विटर पर भी सुना गया था। ट्विटर के अनुसार ट्रंप के स्पीच के बीरे में 45 लाख ट्वीट किए गए थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने स्पीच के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा था, "स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच के बारे में अपनी राय रखने और विश्लेषण करने के लिए धन्यवाद। इस स्पीच को 4.56 करोड़ लोगों ने देखा जो इतिहास में सबसे अधिक है। पहली बार फॉक्स न्यूज को सभी चैनलों के मुकाबले सबसे अधिक देखा गया, 1.17 करोड़ लोगों ने इस चैनल पर मेरा स्पीच देखा। दिल की बात दिल तक पहुंची।"

लेकिन नीलसन से मिले आंकड़ों की मानें तो 2010 में बराक ओबामा के पहले आधिकारिक स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच को 4.8 करोड़ लोगों ने देखा, जबकि साल 1993 में बिल क्लिंटन के स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच को 6.69 करोड़ लोगों ने देखा था। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड था।

साल 2003 में इराक युद्ध के कुछ सप्ताह पहले जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने जो स्पीच दी थी उसे 6.21 करोड़ लोगों ने देखा था। नीलसन ने इस बात की पुष्टि की है कि ट्रंप की स्पीच को देखने वालों में से एक चौथाई यानी 1.15 करोड़ लोगों ने फॉक्स न्यूज पर इसे देखा था।

नीलसन का ये सर्वेक्षण 12 टेलीविजन नेटवर्क से मिले आंकड़ों पर आधारित है और उन आंकड़ों को नहीं दर्शाता जिन्होंने इंटरनेट पर ट्रंप की स्पीच को देखा था। सीएनएन का कहना है कि ट्रंप की स्पीच के शुरू होने के एक घंटे के भीतर 3.2 लाख लोग इंटरनेट पर उनके लाइव वीडियो को देख रहे थे।

ट्विटर का कहना है कि ट्विटर के अब तक के इतिहास में सबसे अधिक ट्रेंड करने वाला भाषण इस साल का स्टेट ऑफ द यूनियन स्पीच था और इसके बारे में 45 लाख ट्वीट किए गए।

ट्रंप के शपथग्रहण समारोह को टेलीविजन पर देखने वालों की तुलना में मंगलवार रात को दिए गए भाषण के दौरान उन्हें देखने वालों की संख्या अधिक बताई जा रह है। बीते साल जनवरी में 3.1 करोड़ लोगों ने ट्रंप का शपथग्रहण समारोह टीवी पर देखा था।

लेकिन ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने उनका भाषण सुनने वाले दर्शकों के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ा कर बताया है। बीते साल उन्होंने दावा किया था कि वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में 15 लाख लोगों ने उनके शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था।


हालांकि उनके तत्कालीन प्रेस सचिव ने ट्रंप के इस दावे को गलत ठहराया था और अनुमान लगाया था कि उस वक्त लगभग 7 लाख लोगों ने ट्रंप को सुना था। रॉलिंग स्टोन पत्रिका में साल 2015 में छपे अपने बरे में छपे लेख में ट्रंप ने कहा था कि उनका निजी 757 विमान अमेरिकी राष्ट्रपति के एयर फोर्स वन जेट विमान से बड़ा है।

एयर फोर्स वन जेट विमान 225 फुट यानी 68 मीटर लंबा है जबकि ट्रंप का विमान 153 फुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed