फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US president Donald Trump will resign

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देंगे इस्तीफा!

Sat, 19 Aug 2017 05:05 PM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Sat, 19 Aug 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
US president Donald Trump will resign
Donald Trump

मैं कई बार यह भविष्यवाणी कर चुका हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस्तीफा देंगे। मेरे अलावा ट्रंप के लिए दि आर्ट ऑफ द डील लिखने वाले और उनकी मानसिकता समझने वाले पत्रकार टोनी श्वार्ट्ज ने भी कहा है कि ट्रंप इस्तीफा देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने मुझे अच्छे और विलक्षण रूप में कभी प्रभावित नहीं किया।

विज्ञापन


प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रकार फ्रैंक ब्रुनी ने यह बात ट्रंप से प्रभावित रह चुके लेखक टोनी श्वार्ट्ज द्वारा सीएनएन पर अमेरिकी राष्ट्रपति के इस साल के अंत तक इस्तीफा देने की भविष्यवाणी के बाद कही। ब्रुनी ने कहा कि - यदि देश में रोजगार खड़े करने की बात कहें या वर्जीनिया हिंसा की बात करें तो किसी भी मापदंड पर ऐसा लगता ही नहीं है कि ट्रंप ने एक राष्ट्रपति के रूप में काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पढ़ेः- अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी, उत्तर कोरिया से जंग होगी भयंकर
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन से बात करते हुए घोस्ट राइटर के बतौर किताब लिखने में मदद कर चुके पत्रकार टोनी श्वाटर््ज ने भी कहा कि ट्रंप बहुत समय तक राष्ट्रपति नहीं रहेंगे। उन्होंने 16 व 17 अगस्त को ट्रंप के इस्तीफे को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट भी किए। 


टोनी फिलहाल अमेरिका में ऊर्जा परियोजना के सीईओ हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि समय तेजी से पूरा हो रहा है। ट्रंप त्यागपत्र दे देंगे और इसके बाद मुलर और अमेरिकी संसद कांग्रेस के पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जमीनी तौर पर ट्रंप का राष्ट्रपति के बतौर कार्यकाल खत्म हो चुका है।

पढ़ेः- ड्रैगन की ट्रंप को चेतावनी, हमारे खिलाफ रहोगे तो होगा ‘व्यापार युद्ध’

यदि साल के अंत तक वे पद पर बने रहें तो मुझे आश्चर्य होगा। इस बीच, अमेरिका के वरिष्ठ सांसद बॉब कॉर्कर ने भी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप की योग्यता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ट्रंप में अमेरिका जैसे देश का नेतृत्व करने की योग्यता व संयम नहीं है। कॉर्कर का यह बयान वर्जीनिया में हुई नस्ली हिंसा पर ट्रंप के गैर जिम्मेदार बयान के बाद आया है। उन्होंने डर जताया कि कहीं ट्रंप के कार्यकाल में व्हाइट हाउस कट्टरपंथियों का अड्डा न बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed