फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Donald Trump threatens China to more tariffs in all goods

ट्रंप ने चीन से सभी तरह के आयात पर टैरिफ लगाने की दी धमकी

Sat, 08 Sep 2018 03:47 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Sep 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump threatens China to more tariffs in all goods
डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से सभी वस्तुओं के आयात पर टैरिफ लगाने की शुक्रवार को धमकी दी। इससे बीजिंग के साथ वाशिंगटन के व्यापारिक रिश्तों में पहले से चली आ रही तल्खी और बढ़ गयी है।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि पहले से 50 अरब डॉलर के वस्तुओं पर दंडात्मक शुल्क लागू है और 200 अरब डॉलर का शुल्क लगाने पर विचार किया जा रहा है तथा ‘‘इसे जल्द ही लागू किया जा सकता है।’’
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले महीने अमेरिका ने 16 अरब डॉलर की अन्य चीनी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाया था। यह शुल्क ऐसे समय लगाया गया था जब व्यापार तनाव कम करने के लिये दोनों देशों के वार्ताकार बातचीत कर रहे थे।  इससे पहले, छह जुलाई को 34 अरब डॉलर की वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप ने अमेरिका का व्यापार घाटा कम करने के लिये आक्रामक व्यापार कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने अमेरिकी प्रौद्योगिकी की चोरी का आरोप भी लगाया है। 


अमेरिकी कंपनियां शुल्क में वृद्धि को लेकर चिंतित हैं। इससे विनिर्माण लागत बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि इस मामले का बातचीत के जरिये समाधान निकलने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed