फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Donald Trump says US will determine who killed journalist Jamal Khashoggi in two days

ट्रंप ने किया दावा, अमेरिका दो दिन में कर देगा पत्रकार जमाल खशोगी के हत्यारों का खुलासा

Sun, 18 Nov 2018 07:34 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump says US will determine who killed journalist Jamal Khashoggi in two days

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वरिष्ठ पत्रकार जमाल खगोशी की हत्या को लेकर रविवार को बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दो दिन में ये निर्धारित कर देगा कि सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी को किसने मारा है। समाचार एजेंसी एएफपी को दिए एक बयान में ट्रंप ने ये कहा।

विज्ञापन


कल मीडिया में दी गई खबरों को लेकर भी अमेरिकी विदेश विभाग ने सफाई दी। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि हम उन सभी रिपोर्टों को खारिज करते हैं जिनमें दावा किया गया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या करने वाले अपराधियों के बारे में पता लगा लिया है।
विज्ञापन


शनिवार को अमेरिका ने कहा था कि अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के पीछे सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान का हाथ है।अमेरिका का यह आकलन सऊदी अरब के अभियोजक के विपरीत है जिन्होंने एक दिन पहले इस नृशंस हत्या में वली अहद की संलिप्तता को खारिज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार ने कहा कि सीआईए की जांच के अनुसार, सऊदी अरब के 15 एजेंट सरकारी विमान से इस्तांबुल पहुंचे थे और उन्होंने सऊदी अरब के दूतावास में खशोगी की हत्या की। इस बारे में पूछे जाने पर सीआईए ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार खशोगी अपनी तुर्क मंगेतर से शादी करने के वास्ते आवश्यक दस्तावेज हासिल करने के लिए दूतावास गए थे। सऊदी अरब के अभियोजक ने गुरुवार को अपनी नई कहानी सुनाते हुए कहा था कि खशोगी को समझा बुझाकर इस्तांबुल से वापस लाने के लिए 15 सदस्यीय दल गठित किया गया था लेकिन अंतत: पत्रकार की हत्या कर दी गई और उनके शव को टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया।


अखबार ने बताया कि सीआईए ने कई खुफिया सूत्रों को खंगाला जिसमें वली अहद के भाई और खशोगी के बीच एक फोन कॉल भी शामिल है। वली अहद के भाई अमेरिका में सऊदी अरब के राजदूत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed