फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US president donald Trump says he may meet Kim Jong Un at the DMZ

सनकी तानाशाह किम जोंग से मुलाकात, ट्रंप ने इस जगह का दिया सुझाव

Tue, 01 May 2018 06:05 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Tue, 01 May 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
 US president donald Trump says he may meet Kim Jong Un at the DMZ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच होने वाली संभावित बैठक के लिए जगह फिलहाल निर्धारित नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


इस बीच ट्रंप ने सुझाव दिया है कि किम के साथ मेरी बैठक डेमिटिटराइज्ड जोन में निर्धारित की जा सकती है। 

बता दें कि हाल में किम और दक्षिण कोरिया के मून जे इन की बैठक भी इसी जोन में हुई थी। डेमिटिटराइज्ड जोन कोरियाई प्रायद्वीप में भूमि का एक हिस्सा है, जिस पर दोनों में से किसी भी देश का दावा नहीं है। 

यह जोन कोरियाई आर्मिस्टिस समझौते के प्रावधानों के तहत उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच एक बफर जोन के रूप में कार्य करने के लिए स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

 

30 मिनट आगे बढ़ेगी उ. कोरिया की घड़ी, एक होगा कोरिया का टाइम जोन

 US president donald Trump says he may meet Kim Jong Un at the DMZ

वहीं उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया ने आपसी संबंधों को सुधारने के प्रयास तेज कर दिए हैं। उत्तर कोरिया ने सद्भावना के तहत दक्षिण कोरिया के टाइम जोन में फिर से शामिल होने का फैसला लिया है। इसके तहत शनिवार को उत्तर कोरिया टाइम जोन एकीकरण के लिए अपनी घड़ी तीस मिनट आगे कर देगा। यह फैसला उत्तर कोरिया की संसद ने सोमवार को लिया।

इस पहल का दक्षिण कोरिया ने शानदार स्वागत किया और फैसला लिया कि वह उत्तर कोरिया से लगने वाली अपनी सीमा से प्रचार-प्रसार करने वाले यानी प्रोपोगैंडा लाउडस्पीकर इस हफ्ते के अंत तक हटा देगा।

बता दें कि हाल में हुई शिखर वार्ता के दौरान दोनों देशों ने कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्त बनाने के अलावा सीमा के आस-पास एक-दूसरे के खिलाफ की जा रही कार्रवाईयों को खत्म करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई थी। इस वार्ता के बाद अब दोनों ओर से यह अहम घोषणा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed