फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US president donald trump said he is ready for a new comprehensive agreement with iran

ईरान से नया समझौता करेगा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- तब तक जारी रहेंगे प्रतिबंध

Sat, 03 Nov 2018 10:53 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Sat, 03 Nov 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
US president donald trump said he is ready for a new comprehensive agreement with iran
donald trump - फोटो : amar ujala

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ एक नए व्यापक समझौते के लिए तैयार हैं, लेकिन तब तक पश्चिम एशियाई देश पर सोमवार से शुरू हो रहे सख्त प्रतिबंध जारी रहेंगे। 

विज्ञापन


ट्रंप ने शुक्रवार देर रात एक बयान में कहा, 'अमेरिका, ईरान के साथ नया और अधिक व्यापक समझौता करने के लिए तैयार है जो हमेशा के लिए परमाणु हथियार का उसका रास्ता रोक देगा। उसकी दुर्भावनापूर्ण हरकतों पर लगाम लगाएगा और ईरान के लोगों के लिए उपयुक्त होगा।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'तब तक हमारे ऐतिहासिक प्रतिबंध पूरी क्षमता से लागू रहेंगे।' इससे कुछ घंटे पहले विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और वित्त मंत्री स्टीवन मुचिन ने घोषणा की कि अमेरिका सोमवार से ईरान पर फिर से कड़े प्रतिबंध लागू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने बयान में ईरान से अपनी परमाणु आकांक्षाओं को रोकने, 'विध्वंसक व्यवहार' बदलने, अपने लोगों के अधिकारों का सम्मान करने और अच्छी तरह वार्ता करने का आह्वान किया। गौरतलब है कि ट्रंप ने मई में ईरान के साथ परमाणु समझौते से अलग होने की घोषणा की थी। 

राष्ट्रपति ने कहा, 'सोमवार पांच नवंबर को ईरान परमाणु समझौते में अमेरिकी भागीदारी समाप्त हो जाएगी। परमाणु समझौते के तहत हटाए गए प्रतिबंध फिर से लागू किए जाएंगे जिसमें ईरान की ऊर्जा, नौ परिवहन और पोत निर्माण क्षेत्र पर शक्तिशाली प्रतिबंध और ईरान के सेंट्रल बैंक को निशाना बनाकर किए प्रतिबंध शामिल हैं।' 


बाद में विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका, ईरान के साथ वार्ता के लिए तैयार है। इस बीच, ट्रंप ने शुक्रवार को 'गेम ऑफ थ्रोन्स' स्टाइल में एक ट्वीट किया। किसी फिल्म के पोस्टर जैसी तस्वीर पोस्ट की गई जिस पर लिखा है 'सैन्कशंस आर कमिंग'। इस पंक्ति के शब्द उसी शैली में लिखे गए हैं जिस तरह 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का लोगो होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed