{"_id":"590414a24f1c1b4522c0d0d7","slug":"us-president-donald-trump-is-completes-his-hundred-days-in-government-but-he-is-missing-his-old-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप ने 100 दिनों के कार्यकाल को सबसे सफल बताया, फिर भी खल रही है ये कमी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप ने 100 दिनों के कार्यकाल को सबसे सफल बताया, फिर भी खल रही है ये कमी
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में सत्ता में आने के बाद बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। ये उनके लिए बेहद खास है, लेकिन व्हाइट हाउस में उन्हें एक कमी खलने लगी है। दरअसल, ट्रंप अपनी पुरानी साधारण जिंदगी को अक्सर याद करते हैं।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी रायटर्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने मन की बात रखते हुए कहा कि वो अपनी पुरानी व्यक्तिगत जिंदगी को याद करते हैं और उन्हें लगता था कि राष्ट्रपति बनना बहुत आसान है, लेकिन ऐसा नहीं है। ट्रंप ने कहा कि वे राष्ट्रपति बनने से पहले की जिंदगी को बहुत प्यार करते हैं क्योंकि वे पहले कई चीजें आराम से करते थे।
विज्ञापन
ट्रंप ने अपने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जॉब्स को वापस लाने में वे कामयाब रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने भी इस बात को स्वीकार किया है। अब कार कंपनियां वापस आ रही है और वे अमेरिका में अपना व्यापार करना चाहती हैं।
विज्ञापन
अपने साधारण जीवन को याद कर रहे ट्रंप ने कहा कि उन्होंने लोगों की उस बात को कबूला, जब उनके बारे में कहा जा रहा था कि वे अभी राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद काम बढ़ गए हैं और उन्हें पहले लगता था कि वे इसे आसानी से संभाल लेंगे।
ये भी पढ़ें: US में राष्ट्रपति ट्रंप के 100 दिन आैर 26 ऐतिहासिक फैसले
एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बड़े बिजनेसमैन रह चुके ट्रंप को लगता है कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनके पास अपनी प्राइवेसी नहीं रह गई है क्योंकि वो हर समय एक भारी सुरक्षा के बीच घिरे रहते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें चेताया गया था कि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें कॉफी के एक कप के लिए भी टाइम नहीं मिलेगा और ऐसा हुआ भी है।
बता दें कि जब ट्रंप राष्ट्रपति की उम्मीदवारी की कैंपेनिंग कर रहे थे तब उनके अनुभव कम होने को विरोधी ने बड़ा इस्तेमाल किया। विपक्ष में खड़ी हुईं हिलेरी क्लिंटन ने कहा था कि उनके पास राजनीति और सरकार के साथ काम करने का अनुभव है। लेकिन ट्रंप ने भारी जीत के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति पद को हासिल किया है।
बता दें कि ट्रंप अपने फैसलों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन फैसलों पर उनका विरोध भी किया जा रहा है। जैसे भारत ने एच1 बी वीजा को लेकर दोबारा समीक्षा पर नाराजगी जताई है। साथ ही सीरिया में 59 मिसाइलों के दागे जाने पर भी उनका विरोध किया गया।