फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US president donald trump appoints neil chatterjee to head energy regulatory commission

ट्रंप ने भारतीय मूल के इस अमेरिकी शख्स को बनाया संघीय ऊर्जा नियामक आयोग का प्रमुख

Thu, 25 Oct 2018 12:16 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Thu, 25 Oct 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
US president donald trump appoints neil chatterjee to head energy regulatory commission
Neil Chatterjee - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी नील चटर्जी को बुधवार को संघीय ऊर्जा नियामक आयोग (एफईआरसी) का प्रमुख नियुक्त किया। यह एजेंसी अमेरिका के पावर ग्रिड और कई अरब डॉलर की ऊर्जा परियोजनाओं की निगरानी का काम करती है।

विज्ञापन


नील चटर्जी, केविन मैकइनटायर की जगह लेंगे। बता दें कि मैकइनटायर ने 22 अक्तूबर को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दे दिया था।

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है, 'ट्रंप ने नील चटर्जी को संघीय ऊर्जा नियामक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।' चटर्जी वर्तमान में एफईआरसी के तीन आयुक्तों में से एक हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि यह दूसरा मौका है जब चटर्जी को इस प्रतिष्ठित एजेंसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह मैकइनटायर के पद संभालने से पहले 10 अगस्त, 2017 से सात दिसंबर के मध्य तक इस पद पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि चटर्जी के माता-पिता करीब 50 साल पहले कोलकाता से अमेरिका जाकर बस गए थे। लेक्सिंगटन, केंटकी के रहने वाले चटर्जी ने सेंट लॉरेंस विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी के कॉलेज ऑफ लॉ से शिक्षा हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed