{"_id":"5a6b1e094f1c1bb2208b5761","slug":"us-president-donald-trump-apologises-for-anti-muslim-retweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम विरोधी वीडियो रीट्वीट करने के बाद बैकफुट पर आए ट्रंप, मांगी माफी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
मुस्लिम विरोधी वीडियो रीट्वीट करने के बाद बैकफुट पर आए ट्रंप, मांगी माफी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Jan 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली बार मुस्लिम विरोधी वीडियो रीट्वीट करने के बाद बैकफुट पर आ गए हैं। ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से तीन मुसलमान विरोधी भड़काऊ वीडियो रीट्वीट करने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) में बोलते हुए कहा कि अपने उन रीट्वीट के लिए माफी मांगी है। ट्रंप ने कहा कि मैं कम से कम जातिवादी व्यक्ति हूं, और निश्चित रूप से, मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा हूं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के द्वारा नवंबर महीने में तीन मुस्लिम विरोधी भड़काऊ वीडियो रीट्वीट किए गए थे। दरअसल, एक कट्टरपंथी ब्रिटिश समूह की ओर से ये वीडियो ट्वीट किए गए थे, जिसके बाद ट्रंप ने भी इन्हें रीट्वीट किया था। उनके इस ट्वीट में एक दावा किया गया था कि प्रवासी मुसलमान एक शख्स पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन
उन मुस्लिम विरोधी ट्वीट्स में पहला ट्वीट ब्रिटेन के उपनेता जेडा फ्रांसेस ने किया था, जिसमें दावा किया गया था कि एक प्रवासी मुसलमान एक व्यक्ति पर हमला कर रहा है। इसी तरह के दो और वीडियो रीट्वीट किए गए थे। बता दें कि धुर दक्षिणपंथी ब्रिटिश नेशनल पार्टी (बीएनपी) के पूर्व सदस्यों ने 2011 में ब्रिटेन फर्सट की स्थापना की थी। यह संगठन सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
इस संगठन का मानना है कि ब्रिटेन का इस्लामीकरण हो रहा है। ब्रितानी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति का ब्रिटेन के दक्षिण पंथी समूह ब्रिटेन फर्स्ट की ओर से ट्वीट किए गए वीडियो को रिट्वीट करना गलत है। साथ ही इस बारे में ब्रितानी प्रधानमंत्री टेरीजा मे के कार्यालय की ओर से कहा गया था कि 'ब्रिटेन फर्स्ट नफरत फैलाने वाली बातें करता है जो झूठी होती हैं और तनाव पैदा करती हैं।'