फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President candidate elections voting start.

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में पिछड़े ट्रंप, क्रूज जीते

Tue, 02 Feb 2016 10:49 AM IST
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
US President candidate elections voting start.

इस साल नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के लिए आयोवा में हुए मतदान में रिपब्लिकन पार्टी के डॉनल्ड ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा है। वहां टेड क्रूज जीते हैं।

विज्ञापन


अरबपति व्यवसायी ट्रंप चुनाव से पहले आगे माने जा रहे थे। लेकिन उन्हें दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। फ्लोरिडा के सिनेटर मार्को रूबियो ने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इस चुनाव में भाग लेने वाले मतदाता स्कूलों, चर्चों और अन्य स्थानों पर कॉकस या बैठकें कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया के सर्वेक्षणों के रूझान में रिपब्लिकन पार्टी से डॉनल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी से हिलेरी क्लिंटन आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चुनाव की प्रक्रिया आयोवा से शुरू हुई है, जो अगले कुछ हफ्तों तक अमेरिका के बाकी के 49 राज्यों और अमेरिका शासित इलाकों में जारी रहेगी। मतदान स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू हुआ।

आयोवा में अनोखी चुनाव प्रणाली

US President candidate elections voting start.

आयोवा में चुनाव प्रणाली अनोखी है। इसमें लोग राज्यभर में किसी के घर, स्कूल या अन्य जगहों पर स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे जमा होते हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के आधार पर गुटों में बंट जाते हैं। वहीं रिपब्लिकन पार्टी की कॉकस में बैलट पेपर का इस्तेमाल होता है।

आयोवा की रिपब्लिकन पार्टी के मुताबिक 2012 के चुनाव में एक लाख 20 हजार मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इस बार उससे अधिक मतदाताओं के भाग लेने की संभावना है।

डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी अधिक मतदान की संभावना जताई है। लेकिन उसे 2008 जितना मतदान की उम्मीद नही है, जब दो लाख 40 हजार मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें बिल क्लिंटन ने बराक ओबामा और जॉन एडवर्ड को हराकर उम्मीदवारी हासिल की थी।

हिलेरी क्लिंटन को मामूली बढ़त

US President candidate elections voting start.
मतदान के नतीजे कुछ घंटे बाद ही घोषित कर दिए जाएंगे।

बैठक स्थल पर शुरुआती घंटों में आए मतदाताओं के साक्षात्कार के मुताबिक आयोवा में रिपब्लिकन पार्टी के डॉनल्ड ट्रंप त्रिपक्षीय लड़ाई में टेड क्रूज और मार्को रूबियो से आगे हैं।

वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंदी वेरमांट के सिनेटर बर्नी सैंडर्स पर मामूली बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed