फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US police officer arrested in patel case

भारतीय से मारपीट में अमेरिकी अफसर गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2015 12:40 PM IST
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
US police officer arrested in patel case

अलाबामा के मैडिसन इलाके में एक भारतीय बुजुर्ग के खिलाफ ज्यादती के मामले में एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैडिसन पुलिस प्रमुख लैरी मंसी ने इस मामले से जुड़े पुलिस अधिकारी एरिक पार्कर को विभाग से मुअत्तल करने की सिफारिश की है। भारत से अमेरिका में अपने बेटे-बहू के पास अपने नवजात पोते की देखरेख के लिए आए सुरेशभाई पटेल अपने घर के पास टहल रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें रोका।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उन्हें किसी पड़ोसी ने फोन किया था कि एक संदिग्ध सा व्यक्ति वहां घूम रहा है। सुरेशभाई पटेल अंग्रेजी नहीं बोल पाते और पुलिस का कहना है कि उन्हें रोककर तलाशी लेने की कोशिश की गई तो वह अपनी जेब में हाथ डालने लगे। इसके बाद उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया और वह जख्मी हो गए। उनके बेटे चिराग पटेल ने कहा है कि उनके पिता आंशिक रूप से लकवे का शिकार हो गए हैं और उन्हें ठीक होने में महीनों लग सकते हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने मांगी माफी

US police officer arrested in patel case

मैडिसन के पुलिस प्रमुख ने पूरी घटना का वीडियो जारी किया है जिसमें सुरेशभाई पटेल को जमीन पर गिराते दिखाया गया है। पुलिस प्रमुख का कहना था, ''मैं मिस्टर पटेल और उनके परिवार और स्थानीय समुदाय से तहेदिल से माफी मांगता हूं।।हमारी कोशिश रहती है कि हम उम्मीदों से बढ़-चढ़कर खुद को साबित करें।"

पुलिस अधिकारी एरिक पार्कर के खिलाफ़ हमला करने का मुकदमा तो दर्ज हुआ ही, एफबीआई ने भी नागरिक अधिकारों के उल्लंघन के मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरेशभाई पटेल के बेटे चिराग पटेल ने भी स्थानीय अदालत में पुलिस विभाग और अधिकारियों के ख‌िलाफ मुकदमा दायर किया है। इसके पहले अमरीकी विदेश विभाग ने भी बृहस्पतिवार को इस घटना पर अफसोस जाहिर किया था।

चिराग पटेल ने बुधवार को मीडिया को दिए बयान में कहा था कि वह बेहद साधारण परिवार से हैं और उन्हें कतई उम्मीद नहीं थी कि जिस इलाके में वह रहते हैं वहां इस तरह की घटना भी हो सकती है। उनके पिता के इलाज में काफ़ी खर्च आएगा और स्थानीय भारतीय समुदाय उसके लिए चंदा भी इकट्ठा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed