फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US notice issued out of Paris agreement

अमेरिका ने दिया पेरिस समझौते से बाहर आने का नोटिस

Sat, 05 Aug 2017 10:23 AM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Sat, 05 Aug 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
US notice issued out of Paris agreement
doland trump

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर साल 2015 के पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होने का इरादा जाहिर किया है। ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र को लिखित में इसकी सूचना दी। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र को भेजे नोटिस में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका बातचीत की प्रक्रिया में शामिल रहेगा।

विज्ञापन


अमेरिका के बयान में कहा गया है, आज, अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को संदेश दिया है कि अमेरिका पेरिस समझौते से अलग होने की उपयुक्त अवधि आते ही इससे अलग होना चाहता है। अमेरिका अपने हितों के संरक्षण और भविष्य के सभी नीतिगत विकल्पों को खुला रखने के लिए जयवायु परिवर्तन को लेकर होने वाली अंतराष्ट्रीय बातचीत और बैंकों में शरीक होता रहेगा।
विज्ञापन


अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने जून में पहली बार समझौते से बाहर आने की इच्छा जाहिर की थी। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। ट्रंप ने कहा था कि ये समझौता अमेरिका को 'दंडित' करता है और अमेरिका में इसकी वजह से लाखों नौकरियां चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका की ओर से शुक्रवार को किए गए ऐलान को सांकेतिक तौर पर ही देखा जा रहा है. इसकी वजह ये है कि समझौते से अलग होने की चाहत रखने वाला कोई भी देश 4 नवंबर 2019 के पहले आधिकारिक तौर पर अपने इरादे का ऐलान नहीं कर सकता है।


इसके बाद समझौते से अलग होने की प्रक्रिया में एक और साल लगेगा। इसके मायने ये हैं कि ये प्रक्रिया साल 2020 में होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के हफ्तों बाद पूरी होगी। नए राष्ट्रपति समझौते में दोबारा शामिल होने का फैसला कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed