फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us north east braces for historic snowstorm

अमेरिका में बर्फबारी के कहर की आशंका

Sat, 09 Feb 2013 03:06 PM IST
Updated Sat, 09 Feb 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
us north east braces for historic snowstorm

उत्तर-पूर्व अमेरिका में भारी बर्फबारी हो रही है और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस ‘ऐतिहासिक बर्फीले तूफान’ से कुछ क्षेत्रों में 3 फुट तक बर्फ जम सकती है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क से आने और जाने वाली सभी हवाई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। बिजली कटौती की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि न्यू इंग्लैंड के ग्रेट लेक से बर्फीला तूफान आगे की ओर बढ़ रहा है। यह बर्फीला तूफान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जिससे भारी मात्रा में बर्फ की बौछार होगी।
विज्ञापन


अमेरिका के मौसम विभाग ने कहा है कि ध्रुवीय और उप उष्णकटिबंधीय धाराओं के मिलने से ऐसे ‘ऐतिहासिक तूफान’ की परिस्थिति बनी है। इस बर्फीले तूफान की आशंका के चलते न्यूजर्सी, न्यूयॉर्क, मैसाच्यूसेट्स, रोड आईलैंड और कनेक्टिकेट में चेतावनी जारी की गई है और ऐसी आशंका है कि न्यू हैंपशायर और मेन शहर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को ऐहतियात के तौर पर घर में रहने और खाद्य सामग्री तथा दूसरी ज़रूरी चीजों को जुटा कर रखने का निर्देश दिया गया है। इस बीच कनाडा के ओंटारियो प्रांत के दक्षिणी भाग में 25 सेंटीमीटर तक की बर्फबारी और बर्फीले झोंके की आशंका जताई जा रही है और क्युबेक में भी आंधी की भविष्यवाणी की गई है।

कनाडा की समाचार एजेंसी सीबीसी ने बताया है कि यहां पहले से ही करीब 200 वाहन दुर्घटनाएं हुई हैं और कम से कम तीन लोग मारे गए हैं।

खतरे की चेतावनी
शुक्रवार को मेन में भी बर्फबारी की वजह से 19 कार दुर्घटनाएं हुईं। शुक्रवार की शाम को मैसाच्यूसेट्स और कनेक्टिकेट में सड़कों पर सभी सामान्य यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हवाई उड़ानों पर निगाह रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक तूफ़ान की आशंका के चलते अमरीका में कम से कम 4,200 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

शुक्रवार की दोपहर से ही यात्रा सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी एमट्रैक ने न्यूयॉर्क से बोस्टन तक की अपनी ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं।

बोस्टन में शुक्रवार को स्कूल बंद रहे। वहां के मेयर थॉमस मेनिनो ने कारोबारी तबके से यह गुज़ारिश की है कि वे कर्मचारियों को घर में रहने की इज़ाजत दें ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह का ख़तरा न उठाना पड़े।

मौसम वैज्ञानिक एलन डनहैम का कहना है कि ऐसी बर्फबारी हर रोज नहीं होती और यह सबसे खतरनाक बर्फीला तूफान साबित हो सकता है।

मेनिनो ने कहा कि हम न्यू इंग्लैंड के हैं और हमें इस तरह के तूफान को झेलने की आदत पड़ चुकी है लेकिन फिर भी मैं लोगों को कहूंगा कि वे शहर की सड़कों पर न जाएं और घर में रहें।

वहीं मैसाच्यूसेट्स के गवर्नर डेवल पैट्रिक ने भी आदेश दिया है कि जिन सरकारी कर्मचारियों की इस वक्त सख्त जरुरत नहीं है वे घर में रहें और कुछ निजी काम कर लें।

बोस्टन में 3 फुट बर्फबारी की घोषणा की गई है जो साल 2003 में हुई 70 सेंटीमीटर की बर्फबारी के मुकाबले काफी ज्यादा है। न्यूयॉर्क सिटी से कनेक्टिकट तक ईंधन आपूर्ति कम हो गई है, क्योंकि वाहनचालक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ियों, जेनरेटर और स्नो ब्लोअर के लिए तेल भरवाने के लिए कतार में खड़े हैं।

एहतियात के कदम
हालांकि न्यूयॉर्क सिटी के मेयर माइकल का कहना है कि बर्फ हटाने वाले उपकरण और 250,000 टन नमक अतिरिक्त तौर पर रखा गया है। उनका कहना है कि हमारा मानना है कि मौसम पूर्वानुमान में बर्फबारी की मात्रा को ज्यादा बढ़ा बताया जा रहा है लेकिन आप अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।


अमेरिका में इस बर्फबारी के चलते बिजली में कटौती और कुछ तटीय क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी करने वालों ने यह चेतावनी दी थी कि ज्यादातर बर्फबारी शुक्रवार को दोपहर और शाम के दौरान हो सकती है।

अमेरिका के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक एलन डनहैम का कहना है कि ऐसी बर्फबारी हर रोज नहीं होती और यह सबसे खतरनाक बर्फीला तूफान साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed