{"_id":"5c24622abdec2256d57184fe","slug":"us-national-become-first-man-to-cross-antartica","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका का यह जांबाज अकेले अंटार्कटिका पार करने वाला पहला व्यक्ति बना","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका का यह जांबाज अकेले अंटार्कटिका पार करने वाला पहला व्यक्ति बना
Thu, 27 Dec 2018 10:55 AM IST
Shani Mishra
एएफपी, वॉशिंगटन
एएफपी, वॉशिंगटन
Published by: Shani Mishra
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
ओ’ब्रैडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका का एक जांबाज किसी तरह की मदद के बगैर अंटार्कटिका पार करने वाला पहला व्यक्ति बन गया है। कोलिन ओ’ब्रैडी (33) को उत्तर से दक्षिण तक बर्फ की चादर से ढके इस महाद्वीप की करीब 1,600 किलोमीटर की यात्रा पूरी करने में 54 दिन लगे।
अंतिम 77.5 मील की यात्रा 32 घंटे में पूरी करने के बाद ओ’ब्रैडी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि मैंने अकेले अंटार्कटिका महाद्वीप को पार करने वाला इतिहास में पहला व्यक्ति बनने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्होंने लिखा कि हालांकि आखिरी 32 घंटे मेरी जिंदगी के सबसे चुनौतीपूर्ण घंटे रहे लेकिन साथ ही वे अभी तक के सबसे अच्छे क्षण साबित हुए।
विज्ञापन
ओ’ब्रैडी और इंग्लैंड के सेना कैप्टन लुईस रुड (49) ने तीन नवंबर को अंटार्कटिक पार करने की यात्रा शुरू की थी। ओ’ब्रैडी बुधवार को प्रशांत महासागर पर रॉस आईस शेल्फ पर पहुंचे। रुड उनसे एक या दो दिन पीछे हैं।
साल 2016 में इंग्लैंड के एक सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हेनरी वोर्सली की अकेले अंटार्कटिका पार करने की कोशिश में मौत हो गई थी।

View this post on Instagram
A post shared by Colin O'Brady (@colinobrady) on