{"_id":"5ab233704f1c1b68248b677c","slug":"us-mourns-death-of-39-indians-killed-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने इराक में मारे गए 39 भारतीयों की मौत पर जताया शोक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने इराक में मारे गए 39 भारतीयों की मौत पर जताया शोक
एजेंसी/वाशिंगटन
Updated Wed, 21 Mar 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका ने इराक में आतंकी संगठन आईएसआईएस की तरफ अगवा किए गए 39 भारतीयों की मौत पर ‘गहरा शोक’ व्यक्त किया है। अमेरिका ने कहा कि वह इन लोगों की हत्या की आलोचना करता है और दुख की घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं।’ प्रवक्ता ने कहा, ‘हम इन हत्याओं की आलोचना में भारत के लोगों के साथ हैं।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि भारतीय विदेश मंत्री ने मंगलवार को चार साल पहले इराक के मोसुल शहर से अगवा किए गए 39 भारतीय लोगों के मौत की पुष्टि की थी। इन भारतीय लोगों के शवों को मोसुल के उत्तरपूर्व स्थित बादुश गांव में एक पहाड़ी पर सामूहिक रूप से दफना दिया गया था।
विज्ञापन