{"_id":"3a3a996e-9f82-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"us-missile-test-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने मिसाइल टेस्ट टाला","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने मिसाइल टेस्ट टाला
Updated Sun, 07 Apr 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रक्षा अधिकारियों का कहना है कि वो अगले हफ्ते होने वाला मिसाइल परीक्षण फिलहाल टाल रहा है। ये इंटरकॉनटीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है।
विज्ञापन
परीक्षण इसलिए टाला गया है क्योंकि चिंता जताई जा रही है कि उत्तर कोरिया इसका गलत मतलब निकाल सकता है और संकट गहरा सकता है।
कहा जा रहा है कि मिसाइल परीक्षण मई तक टाला जा सकता है। उत्तर कोरिया ने मार्च में तीसरा परमाणु टेस्ट किया था जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने उस पर प्रतिबंध लगा दिए थे। इसी के बाद से संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया कड़ी चेतावनी देता रहा है कि वो अमेरिका पर परमाणु हमले कर सकता है और दक्षिण कोरिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर चुका है। साथ ही उसने ये भी कहा है कि वो अपना परमाणु रिएक्टर दोबारा खोलेगा।
विज्ञापन
गहराता संकट
दक्षिण कोरिया और अमेरिका के साझा सैन्य अभ्यास से भी कम्युनिस्ट कोरिया की नाराजगी बढ़ी है। अब पेंटागन के एक अधिकारी का कहना है कि अमेरिका नहीं चाहता कि इस टेस्ट से कोई गलत संदेश जाए।
शुक्रवार को उत्तर कोरिया ने आगाह किया था कि अगर युद्ध छिड़ता है तो वो दूसरे देशों के दूतावासों के कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकता। हालांकि अभी तक किसी देश ने दूतावास खाली नहीं किए हैं।
उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए की ख़बर में कुछ दिन पहले कहा गया था कि सेना को हवाई, गुआम और अमेरिकी मुख्यभूमि पर हमले के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
ऐसा माना जाता है कि उत्तर कोरिया के पास फिलहाल अमेरिका की मुख्यभूमि पर परमाणु हथियारों या अन्य हथियारों से हमला करने की तकनीक नहीं है, लेकिन वो अपनी मध्यम दूरी की मिसाइलों के जरिए प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाने में सक्षम है।