फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Minister Thomas L. Vajda said India Top Priority for US

अमेरिकी मंत्री ने कहा- भारत हमारे लिए शीर्ष प्राथमिकता

Wed, 18 Jul 2018 08:24 PM IST
एजेंसी,वाशिंगटन
एजेंसी,वाशिंगटन Updated Wed, 18 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
US Minister Thomas L. Vajda said India Top Priority for US

वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक का कहना है कि अमेरिका के लिए भारत सबसे ‘बड़ी प्राथमिकता’ है और यह दुनिया में ‘अच्छाई लाने वाली एक ताकत’ है। राजनयिक का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

 

दक्षिण एशिया मामलों के कार्यवाहक सहायक उप विदेश मंत्री टॉम वाजदा ने कहा कि दुनिया में भारत की एक बड़ी भूमिका है। इस संबंध में ट्रंप प्रशासन का मानना है कि यह अमेरिका के लिए फायदेमंद है। वाजदा ने इंडियासपोरा के परोपकार सम्मेलन में बोलते हुए कहा, मेरा मानना है और मैं यहां इस बात की तस्दीक कर सकता हूं कि अमेरिका के लिए भारत एक बड़ी प्राथमिकता बना हुआ है। भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों में हाल ही में आए बदलाव के बारे में पूछने पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन

 

वाजदा की प्रतिक्रिया में भारत पर अमेरिकी प्रतिबंधों का अंदेशा, टू प्लस टू वार्ता के स्थगन और दोनों देशों के बीच व्यापार शुल्क के मुद्दे शामिल थे। उन्होंने कहा कि असल में अगर आप इस प्रशासन की राष्ट्रीय रक्षा, सुरक्षा रणनीतियों अथवा भारत-प्रशांत रणनीति को देखें तो पाएंगे कि सभी को एक ही धागे में पिरोया गया है। वाजदा ने जोर देकर कहा कि यह डोर वह महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसे अमेरिका क्षेत्रीय और विश्व स्तर पर महसूस करता है। भारत के साथ अमेरिका करीबी साझेदारी प्रतिबद्धता के साथ-साथ भारत के विकास को आगे भी बढ़ाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed