{"_id":"5b3352d94f1c1bb26e8ba2b5","slug":"us-military-will-install-a-missile-defence-radar-in-hawaii","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई में एक अरब डॉलर की लागत से मिसाइल रक्षा राडार लगाएगी अमेरिकी सेना","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हवाई में एक अरब डॉलर की लागत से मिसाइल रक्षा राडार लगाएगी अमेरिकी सेना
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
Updated Wed, 27 Jun 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सेना उत्तर कोरिया या अन्य किसी देश की ओर से दागी गयी बैलिस्टिक मिसाइलों की पहचान कर उन्हें नष्ट करने की क्षमता रखने वाली मिसाइल रक्षा राडार प्रणाली हवाई में लगाना चाहती है। देश को मिसाइल हमलों से बचाने के लक्ष्य से लगाये जाने वाले इस राडार पर करीब एक अरब डॉलर का खर्च आएगा।
विज्ञापन
यह प्रणाली फर्जी और असली मिसाइलों मे फर्क करने में सक्षम होगी। फिलहाल इससे नकली मिसाइल दाग कर मिसाइल रक्षा प्रणालियों को गुमराह कर दूसरी मिसाइल से सटीक निशाना साधा जा सकता है।
विज्ञापन
हवाई से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर ब्रायन स्कात्ज का कहना है कि राडार अलास्का मिसाइलों को सटीक जानकारी प्रदान करेगा। बता दें अलास्का एक ऐसी मिसाइल है, जिसका काम देश की ओर दागी गयी मिसाइलों को बीच में ही नष्ट करना है।
विज्ञापन