फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US men is in north korea jail.

अमेरिकी को उत्तर कोरिया में छह साल की जेल

Mon, 15 Sep 2014 12:03 PM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
US men is in north korea jail.

उत्तर कोरिया की एक अदालत ने एक अमेरिकी नागरिक को 'शत्रुतापूर्ण गतिविधियों' के लिए छह साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने ये जानकारी दी है। मैथ्यु मिलर को अप्रैल में एक पर्यटक के रूप में वहां पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि उत्तर कोरिया मिलर और हिरासत में लिए गए अन्य दो लोगों को कूटनीतिक संबंधों में मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

उत्तर कोरिया के अधिकारियों ने मिलर के खिलाफ मामलों को स्पष्ट नहीं किया लेकिन उन्होंने दावा किया कि मिलर ने अपना वीजा फाड़ डाला और शरणार्थी बनने की मांग की।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने कहा कि मिलर ने माना है कि वो कुछ समय उत्तर कोरिया की जेल में बिताना चाहते थे ताकि वे उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में पेश किए गए दस्तावेजों में उन्हें भगोड़ा और विकिलिक्स से जुड़ा बताया गया है। विकिलिक्स वो संगठन है जिसने अमेरिका की गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed