{"_id":"5b5b21584f1c1b50748b7780","slug":"us-look-forward-to-work-with-pakistan-expressed-concern-over-role-of-pak-army-in-general-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सरकार के साथ काम के मौके तलाशेगा अमेरिका, आम चुनाव में पाक सेना की भूमिका पर जताई चिंता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पाक सरकार के साथ काम के मौके तलाशेगा अमेरिका, आम चुनाव में पाक सेना की भूमिका पर जताई चिंता
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Fri, 27 Jul 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के आम चुनावों में इमरान खान की पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद अमेरिका ने कहा कि वह सरकार बनने के बाद पाक के नए नेताओं के साथ काम करने के अवसरों की तलाश करेगा। अमेरिका ने कहा कि वह इसके साथ ही दक्षिण एशिया में सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने की कोशिश करेगा, लेकिन चुनाव में पाक सेना की भूमिका पर चिंता जताई।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा घोषित पूर्ण आधिकारिक नतीजों और पर्यवेक्षकों के प्रारंभिक नतीजे जारी करने का इंतजार कर रहा है। अपनी पार्टी पीटीआई के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद इमरान खान ने आम चुनाव में जीत का दावा किया है। जबकि प्रतिद्वंद्वी पार्टियों ने चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोप लगाए हैं। प्रवक्ता के मुताबिक 'अमेरिका चुनाव प्रचार के दौरान अभिव्यक्ति की आजादी, लोगों और प्रेस से मिलने-जुलने पर बंदिशों की रिपोर्टों को लेकर चिंतित है।'
सदन में विदेश मामलों की समिति के सदस्य इलियट एंजेल ने चुनाव में सेना की भूमिका पर चिंता जताते हुए कहा कि पाक ने एक और मौका गंवा दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तान के लोगों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने कई बाधाओं के बावजूद बहादुरी से वोट डाला। मुझे उम्मीद थी कि पाकिस्तान 2013 के चुनावों की परंपरा को बनाए रखेगा जब देश में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हस्तांतरण हुआ था।' अमेरिकी अधिकारी ने पाक सेना द्वारा चुनाव प्रभावित करने के गंभीरता से लिया लेकिन कहा कि जो भी सरकार सत्ता में आती है वह उसके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
अमेरिका की भीख पर नहीं टिकेगा पाक : इमरान
इमरान खान ने नतीजों के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता में कहा था कि अमेरिका के साथ रिश्ते अब तक एकतरफा ही रहे हैं लेकिन अब इसमें संतुलन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब अमेरिका की भीख पर टिकने वाला देश नहीं है। इसके अलावा इमरान ने चीन को अमेरिका से बेहतर दोस्त बताया है।