फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Lawmakers said that Pakistan based D company has diversified in many fields

कई देशों में फैला दाऊद की D-कंपनी का जाल: अमेरिका

Fri, 23 Mar 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Updated Fri, 23 Mar 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
US Lawmakers said that Pakistan based D company has diversified in many fields
दाऊद इब्राहिम

भारत ने जिस डॉन दाऊद इब्राहिम को भगोड़ा करार दिया, उसके पाक-आधारित आपराधिक गुट डी कंपनी ने कई देशों में अपने पैर पसार लिए हैं। अमेरिकी सांसदों को बताया गया कि दाऊद की डी-कंपनी ने ड्रग्स से जुड़ी तस्करी से अंतरराष्ट्रीय स्तर के आपराधिक-आतंकी संगठन का निर्माण कर लिया है। अमेरिकी सांसदों को यह जानकारी देते हुए जार्ज मैसन यूनिवर्सिटी के स्कार स्कूल ऑफ पॉलिसी में प्रोफेसर डॉ. लुईस शेली ने बताया कि मैक्सिको को नशीले पदार्थों के संगठनों की तरह डी-कंपनी का जाल विभिन्न देशों में फैला हुआ है। वे हथियारों तथा नकली डीवीडी की तस्करी करते हैं और हवाला संचालकों को वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। 

विज्ञापन


डॉ. शेली ने आतंकवाद और अवैध वित्त पोषण पर सदन की वित्तीय सेवाओं संबंधी समिति के सामने सुनवाई को दौरान यह जानकारी दी है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद भारत में कई आतंकी हमले कराना चाहता था लेकिन अब वह भारतीय व अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार कराची में मौजूद है जबकि पाक ने उसकी मौजूदगी से इनकार किया है। दाऊद के खिलाफ भारत का अभियान 2003 में अमेरिका ने स्वीकार करते हुए उसे वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था जिसके तार अल-कायदा से जुड़े हुए थे। दाऊद पर संयुक्त राष्ट्र ने भी आतंकवाद विरोधी प्रस्ताव के तहत प्रतिबंध लगा चुका है। भारत के दावों का समर्थन करते हुए अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कहा था कि दाऊद कराची में है और उसके पास पाक पासपोर्ट भी है।
विज्ञापन


दाऊद के खिलाफ भारत के लगातार जारी अभियान को अमेरिका ने साल 2003 में स्वीकार किया था, जब यूएस ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने दाऊद के आतंकी संगठन अल-कायदा से संबंध होने के आरोप में वैश्विक आतंकी घोषित किया था। दाऊद पर संयुक्त राष्ट्र ने भी प्रतिबंध लगाए थे। पाकिस्तान द्वारा दाऊद को संरक्षण देने के भारत के दावों के समर्थन में आते हुए अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने बताया था कि दाऊद कराची में है और उसके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed