{"_id":"5a56162a4f1c1bc20a8b79f7","slug":"us-lawmakers-praises-donald-trump-administration-decision-taken-on-the-h-1b-visa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" H-1B वीजा धारकों के अमेरिकी प्रतिनिधि भी मुरीद, बोले- इकोनॉमी में इनका अहम योगदान","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
H-1B वीजा धारकों के अमेरिकी प्रतिनिधि भी मुरीद, बोले- इकोनॉमी में इनका अहम योगदान
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Wed, 10 Jan 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
H-1B visa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और नए बदलाव में एच-1बी वीजा धारकों के ‘उल्लेखनीय’ योगदान की बात कहते हुए शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने मंगलवार को ट्रंप प्रशासन के उस फैसले का समर्थन किया जिसमें कहा गया है कि अमेरिका ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रहा है जिससे एच-1बी वीजा धारकों को देश छोड़ने के लिए दबाव डाला जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस में भारत एवं भारतीय-अमेरिकियों की द्विदलीय कॉकस की सह-अध्यक्ष व डेमोक्रेटिक सांसद तुलसी गबार्ड ने कहा कि एच-1बी वीजा धारकों को देश छोड़ने के लिए मजबूर करने जैसे प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने का ट्रंप प्रशासन का फैसला एक सकारात्मक भावी कदम है। उन्होंने कहा कि एच-1बी वीजा धारकों में अधिकांश लघु कारोबार करते हैं और रोजगार पैदा करने, नई खोजों, नए बदलाओं को बढ़ाने के साथ ही साथ हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय मदद करते हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर भारतीय-अमेरिकी राजनीतिज्ञ राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा विभाग के नए फैसले से अमेरिकी व्यवसायियों और कर्मचारियों को परेशानी से बचाया जा सकेगा। यह प्रस्ताव अमेरिका के हित में नहीं था। मुझे खुशी है कि ट्रंप प्रशासन ने हमारी बात सुनी। उन्होंने आगे कहा कि एच-1बी वीजा विस्तार को खत्म करने के प्रस्ताव के जरिए नियमों में बदलाव से अमेरिकी कारोबारियों, कर्मचारियों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा और इनके परिवार भी बंट जाएंगे।
विज्ञापन
वीजा विस्तार खत्म करने के विध्वंसक होते नतीजे
trump
गबार्ड व केविन योडेर ने प्रस्ताव खारिज करने का किया था अनुरोध
डेमोक्रेटिक सांसद तुलसी गबार्ड और कांग्रेस सदस्य केविन योडेर ने बीते शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति को एक पत्र भेजा था जिसमें आग्रह किया गया था कि एच-1बी वीजा धारकों को प्रत्यर्पित करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया जाए।
वीजा विस्तार खत्म करने के विध्वंसक होते नतीजे
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएफ) के कार्यकारी निदेशक और कानूनी सलाहकार भारतीय-अमेरिकी सुहाग शुक्ला ने कहा कि वीजा विस्तार खत्म करने के फैसला लिए जाने के परिणाम विध्वंसक होते। यदि ऐसा फैसला लिया जाता तो इससे बड़ी संख्या में अमेरिका से ‘विलक्षण’ प्रतिभाओं का पलायन शुरू हो जाता जिससे अमेरिकी कारोबारियों को नुकसान होता।