{"_id":"5c150f1bbdec22553e4fa49c","slug":"us-judge-sentences-obamacare-has-been-unconstitutional","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामाकेयर को अमेरिका के जज ने ठहराया असंवैधानिक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ओबामाकेयर को अमेरिका के जज ने ठहराया असंवैधानिक
Sat, 15 Dec 2018 09:14 PM IST
Trainee Trainee
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
ओबामाकेयर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्सास के एक संघीय जज ने अपने एक आदेश में अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा से जुड़े बहुचर्चित ओबामाकेयर को अमान्य ठहराते हुए इसे अवैध और असंवैधानिक करार दिया है। जिला जज रीड ओ कोनोर ने 55 पन्नों के आदेश में कहा कि पिछले साल के कर कटौती विधेयक ने कवरेज न रहने पर जुर्माना खत्म करके ओबामाकेयर के संवैधानिक आधार पर प्रहार किया था।
न्यायाधीश कोनोर ने कहा कि इस प्रावधान को शेष कानून से अलग नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि यह ओबामाकेयर विधि सम्मत नहीं है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के शासन में लाए गए इस विधेयक के समर्थकों ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। कैलिफोर्निया के अटार्नी जनरल जेवियर बेसेरा ने कहा, ‘यह दिग्भ्रमित फैसला हमें डरा नहीं सकता। हमारा गठबंधन सभी अमेरिकी नागरिकों के स्वास्थ्य और खैरियत के लिए अदालती लड़ाई जारी रखेगा।’ बेसेरा ओबामाकेयर कानून के बचाव में उतरे राज्यों के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, व्हाइट हाउस ने जज के आदेश की सराहना की है। इसके साथ ही राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि ‘अपील की प्रक्रिया तक कानून यथावत बना रहेगा।’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि अमेरिकी संसद कांग्रेस को नया कानून पारित करना चाहिए। अदालती आदेश के बाद ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘जैसा कि मैं कहता आया हूं ओबामाकेयर को असंवैधानिक बताकर निरस्त कर दिया गया है।’

As I predicted all along, Obamacare has been struck down as an UNCONSTITUTIONAL disaster! Now Congress must pass a STRONG law that provides GREAT healthcare and protects pre-existing conditions. Mitch and Nancy, get it done!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) December 15, 2018