{"_id":"59cdc5a04f1c1bf2538b4e5d","slug":"us-is-preparing-to-withdrawal-of-staff-and-family-from-the-us-embassy-in-cuba","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूबा में रहस्यमयी बीमारी से बेहाल हुए अमेरिकी राजनयिक, वापस बुलाने की तैयारी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
क्यूबा में रहस्यमयी बीमारी से बेहाल हुए अमेरिकी राजनयिक, वापस बुलाने की तैयारी
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
rex tillerson
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएस क्यूबा मेें अमेरिकी दूतावास में अपने स्टाफ और उनके परिवारों की वापसी की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एक आंतरिक मीमो को अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को भेजा गया था। मीमो के मुताबिक केवल जरूरी लोगों को ही राजदूत में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिका करेगा शरणार्थियों की संख्या में भारी कटौती, 45 हजार लोगों को मिलेगी शरण
विज्ञापन
यूएस ने पिछले महीने इस बात को माना था कि हवाना में अमेरिकी दूतावास में काम करने वाले 21 अमेरिकी लोग रहस्यमय बीमारियों की चपेट में आ गए। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कई अमेरिकियों को सुनने में और एक को मानसिक तौर पर नुकसान पहुंचा है। क्यूबा में हो रही इन अस्पष्ट घटनाओं को अमेरिका ने संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन
पढ़ें: अफगानिस्तान: अमेरिकी हवाई हमले में मरे कई आम नागरिक
इस महीने की शुरूआत में टिलरसन ने कहा था कि यूएस इस बात पर विचार कर रहा था कि क्यूबा में इस तरह के हालातों के बाद अमेरिकी दूतावास को बंद कर दिया जाये। मंगलवार को टिलरसन ने क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोडरिग्वेज से मुलाकात की और उनसे इस बात की चर्चा की।