फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US has resumed fast processing of H one B work visas in all categories

H-1B वीजा पर US का रुख नरम, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, हजारों भारतीयों को मिलेगी राहत

Tue, 19 Sep 2017 01:27 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
 US has resumed fast processing of H one B work visas in all categories
h1b visa
अमेरिका ने पांच महीने बाद एक बार फिर H-1B वर्क वीजा निलंबन को खत्म कर उसे फिर से शुरू करने की हरी झंडी दे दी है। भारतीय आईटी पेशेवरों में लोकप्रिय H-1B वीजा के आवेदनों की बढ़ते भरमार को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने अस्थाई रूप से निलंबित सभी कैटेगरी के वीजा प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


H-1B वीजा अप्रवासी वीजा होता है जिसे अमेरिकी कंपनियां अपनी कंपनी में काम कराने के लिए विभिन्न देशों के विशेषज्ञ और तकनीकी कर्मचारियों को जारी करती हैं। तकनीकी कंपनियां हजारों विशेषज्ञों को हर वर्ष एचवनबी वीजा देती हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका ही नहीं भारतीयों के लिए इन देशों में भी वीजा लेना है मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


H-1B वीजा  प्रोसेसिंग इसी साल अप्रैल में बंद कर दिया गया था जिसके बाद इमीग्रेशन सर्विस प्रोवाइडर के पास वीजा की मांग के लिए भरमार लग गई थी। भारतीय आईटी प्रोफेशनल के लिए केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में वीजा लेना काफी मुश्किल हो गया था। भारत के दोस्त जापान, सिंगापुर सहित पड़ोसी मुल्क चीन में भी वीजा लेने के लिए कई सारी पाबंदियां लगाई गई थीं या फिर नियमों को काफी सख्त कर दिया गया है। 

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक H-1B वीजा  का निलंबन 2018 के वित्तीय वर्ष को ध्यान में रख कर हटाया गया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सलाना 65000 प्रीमियम  वीजा धारकों को रिज्यूम तो किया ही जाएगा, साथ ही काम और उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका आने वाले 20,000 अतिरिक्त लोगों को भी वर्क वीजा दिए जाने की योजना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed