{"_id":"5951f8e94f1c1ba8148b48c0","slug":"us-guard-open-car-s-door-to-expect-pm-modi-wife-is-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की 'पत्नी' के लिए गार्ड ने खोला गेट, देखते ही जमकर हंसे मोदी-ट्रंप","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
पीएम की 'पत्नी' के लिए गार्ड ने खोला गेट, देखते ही जमकर हंसे मोदी-ट्रंप
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
अमेरिकी दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे में एक वाकया ऐसा भी रहा, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी दोनों ही अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल व्हाइट हाउस पहुंचने पर प्रोटोकॉल के मुताबिक वहां के गार्ड्स ने पीएम की कार का दरवाजा खोला।
विज्ञापन
कार के दरवाजे के सामने की राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया खड़ी थीं। पीएम मोदी कार के दायें दरवाजे से बाहर आ गए और ट्रंप दंपती से मुखातिब हुए, जबकि व्हाइट हाउस का गार्ड कार के दूसरे दरवाजे को यह सोचकर खोलकर खड़ा रहा कि शायद उसमें से पीएम मोदी की पत्नी उतरने वाली होंगी।
विज्ञापन
यह दृश्य देख वहां खड़े सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके और जल्द ही गार्ड को अपनी भूल समझ आ गई।