US गवर्नर ने पढ़े भारत की शान में कसीदे, सुनकर जल जाएगा पाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत अमेरिका का ‘सबसे बड़ा’ रणनीतिक साझेदार है जो अमेरिका में प्रौद्योगिकी और चिकित्सीय पेशों की प्रगति में ‘मददगार’ रहा है। यह बात एक शीर्ष अमेरिकी (यूएस) गवर्नर ने कही है।
वर्जीनिया के गवर्नर और नेशनल गवर्नर्स एसोसिएशन (एनजीए) के अध्यक्ष टेरी मैकऔलिफ ने कहा, ‘हम भारत-अमेरिका के बीच संबंधों में भारत की रणनीतिक महत्ता को स्पष्ट रूप से समझते हैं। हम 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था के साथ तरक्की कर रहे हैं। ऐसे में भारत हमारे प्रौद्योगिकी और चिकित्सीय पेशों के विकास में मदद के लिए काफी अहम रहा है।’
अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना द्वारा एनजीए के सदस्यों के सम्मान में अपने आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में मैकऔलिफ ने कहा, ‘हम भारत को ऐसे देश के रूप में पहचानते है जो अमेरिका का करीबी सामरिक सहयोगी है। इसलिए हम गवर्नर्स यहां हैं।’
25 राज्यों के गवर्नर इस समारोह में हुए शामिल
रिकार्ड 25 राज्यों के गवर्नर अपनी पत्नियों के साथ इस समारोह में शामिल हुए जो पिछले कई वर्षों में इन राज्यों के साथ बनाए गए भारत के मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
हाल के वर्षों में राजदूत के आवास पर आयोजित ऐसे किसी समारोह में पहली बार बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अमेरिकी कंपनियों से भारत की सफलता की कहानियों का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए सरना ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था अमेरिकी सामानों की जोरदार मांग पैदा कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में भारत और अमेरिका के आपसी संबंध विश्व की प्रमुख रणनीतिक साझेदारी है।