फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US Gives 33.6 crore Dollars aid To Pakistan

पाकिस्तान पर नरम पड़ा अमेरिका, मदद के लिए दिये 33.6 करोड़ डॉलर

Tue, 13 Feb 2018 12:30 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
US Gives 33.6 crore Dollars aid To Pakistan

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 लाख करोड़ डॉलर का सालाना बजट पेश किया है। इस बजट में खास बात यह है कि आतंकवाद पर पाकिस्तान को लताड़ लगाने वाले अमेरिका ने पाक की मदद के लिए 33.6 करोड़ डॉलर (करीब 2160 करोड़ रुपये) का प्रस्ताव रखा है।

विज्ञापन


पाक को दी जाने वाली मदद में नागरिकों के लिए 25.6 करोड़ डॉलर और सैन्य मदद के लिए 8 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही ट्रंप ने पाकिस्तान की 200 करोड़ डॉलर की वित्तीय मदद रोक दी थी और पाकिस्तान को आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बताया था। 
विज्ञापन


हालांकि ट्रंप के बजट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सैन्य मदद इस बात पर निर्भर होगी कि वह आतंकियों पर किस तरह कार्रवाई करता है। बजट में वित्तीय और अन्य मदद के लिए भी पाकिस्तान को 25.6 करोड़ डॉलर का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का कहना है कि मदद की राशि से पाकिस्तान में स्थायित्व आयेगा और वहां विकास होगा। अमेरिका ने आतंकवाद से निपटने के लिए 8 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद का ऐलान भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed