{"_id":"5b21b30f4f1c1ba86e8b7ed7","slug":"us-foreign-minister-mike-pompeo-talk-directly-with-the-dalai-lama-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाई लामा के साथ सीधे बात करे चीन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
दलाई लामा के साथ सीधे बात करे चीन: अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Thu, 14 Jun 2018 05:43 AM IST
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बीजिंग दौरे से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने बुधवार को सांसदों से कहा कि अमेरिका को सार्वजनिक रूप से यह कहना चाहिए कि चीन को दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के साथ बिना पूर्व शर्त के अर्थपूर्ण और सीधी बातचीत करनी चाहिए।
अमेरिका की विदेशी मामलों की सीनेट समिति के सदस्यों की ओर से लिखित प्रश्नों के जवाब में पोंपिओ ने कहा कि चीन के अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत में वह तिब्बती लोगों के लिए धर्म और विश्वास की आजादी तथा मानवाधिकार की खातिर दबाव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह तिब्बत के राजनीतिक कैदियों की रिहाई की भी वकालत करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि पोम्पियो बृहस्पतिवार को चीन जाएंगे। वह अपने चीनी समकक्ष के साथ साझा चिंता के प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों तथा द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि चीन सरकार के अधिकारियों और दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के बीच वर्ष 2010 के बाद से कोई औपचारिक बातचीत अथवा मुलाकात नहीं हुई है।