फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US: Firing at Riverfront Mall in Florida Province, Four killed, 10 wounded

अमेरिका: वीडियो गेम टूर्नामेंट में मिली हार तो चला दी गोली, हमलावर सहित तीन की मौत

Mon, 27 Aug 2018 01:07 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
US: Firing at Riverfront Mall in Florida Province, Four killed, 10 wounded

अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में जैक्सनविल एंटरटेनमेंट कॉम्प्लेक्स में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत और 11 लोग जख्मी हो गए हैं। मरने वालों में हमलावर भी शामिल है। यह घटना ऑनलाइन वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान हुई। खबरों के अनुसार हमलावर गेम में हार गया था जिससे नाराज होकर उसने गोली चला दी। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने कहा, 'हमलावर की पहचान 24 साल के डेविड कैट्ज के तौर पर हुई है। घटनास्थल से उसकी बॉडी मिली। डेविड बाल्टीमोर का रहने वाला था।' शेरिफ माइक विलियम्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मौके से तीन शव बरामद हुए। इनमें से एक हमलावर का शव है, जिसने गोलीबारी के बाद आत्महत्या कर ली। स्थानीय अग्निशमन एवं बचाव विभाग ‘जीएफआरडी’ ने नौ पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। दो अन्य लोग स्वयं अस्पताल पहुंचे, जिन्हें गोली लगी है।’ 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डेविड ने घटनास्थल पर खुद को गोली मार दी। उसके पास से एक गन बरामद हुई है। जैक्सनविल लैंडिंग कॉम्प्लेक्स में बहुत से गेम्स बार, 20 रेस्टोरेंट और 70 स्टोर हैं। घटना उस समय हुई जब एक मैडन 19 टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाइंग राउंड चल रहा था। घटनास्थाल पर मौजूद एक शख्स ने ड्रिनी गोज्का ने ट्विटर पर बताया कि उसके अंगूठे पर गोली लगी और वह बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेमिंग टूर्नामेंट का आयोजन करने वाली कंपनी ईए स्पोर्ट्स का कहना है कि वह इस ममाले में पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी के साथ दुनियाभर के 25 करोड़ से ज्यादा खिलाड़ी जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर डर की वजह से अभी भी कई लोग छुपे हुए हैं। हालांकि, एक स्वाट टीम मौके पर जांच के लिए मौजूद है। प्रांत के गवर्नर रिक स्कॉट ने कहा है कि वे इस मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं।


इस कंपनी के साथ दुनियाभर के 25 करोड़ से ज्यादा खिलाड़ी जुड़े हैं। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर अभी भी कई लोग डर से छिपे हैं। हालांकि, एक स्वाट टीम मौके पर जांच के लिए मौजूद है। फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने कहा है कि वे इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed