फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us farance embattled in detective case

जासूसी मामले में अमेरिका-फ्रांस में ठनी

Wed, 24 Jun 2015 06:10 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
us farance embattled in detective case

(फोटो में फ्रांसुआ ओलांद. जैक शिराक, निकोला सर्कोजी)

विज्ञापन


फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने कहा कि वो फ्रांस के 'सुरक्षा और हितों' को नुकसान पहुँचाने वाली कार्रवाइयों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। व्हिसल-ब्लोवर वेबसाइट विकीलीक्स के अनुसार अमेरिका ने ओलांद और उनके पहले के दो फ्रांसीसी राष्ट्रपतियों निकोला सर्कोजी और जैक शिराक़ की साल 2006 से 2012 के बीच जासूसी करवाई थी।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ़ जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका को वादा करना होगा कि वो फ्रांसीसी नेताओं की जासूसी नहीं करवाएगा। अमेरिका ने कहा है कि वो 'चुनिंदा खुफिया आरोपों' पर टिप्पणी नहीं करेगा।
विज्ञापन


फ्रांस ने अमेरिकी राजदूत को इस मसले पर मुलाकात के लिए बुलाया है। अमेरिका नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रवक्ता निड प्राइस ने कहा है कि अमेरिका ओलांद की 'बातचीत को निशाना नहीं बना रहा और न ही भविष्य में बनाएगा।"हालांकि अमेरिका ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपतियों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस की खुफिया फाइलें हो रही है लीक

us farance embattled in detective case

(फोटो में जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल)

अमेरिकी सिक्योरिटी एजेंसी (एनएसए) पर पहले भी जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल समेत ब्राजील और मेक्सिको के नेताओं की जासूसी का आरोप लग चुका है। विकीलीक्स ने फ्रांसीसी नेताओं की जासूसी से जुड़ी जानकारियाँ मंगलवार को जारी करनी शुरू कीं।

इसमें कहा गया कि ये सीधे एनएसए के सर्विलांस और कम्यूनिकेशन ड्राइव की खुफिया फाइलें हैं। इनके अनुसार तीन फ्रांसीसी राष्ट्रपतियों समेत कई मंत्रियों और अमेरिका में नियुक्त फ्रांसीसी राजदूतों की जासूसी की गई। फ्रांसीसी राष्ट्रपति का बयान देश के सुरक्षा प्रमुखों की आपात बैठक के बाद आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed