अमेरिकी विशेषज्ञों ने कहा- जाधव की आड़ में भारत के खिलाफ माहौल बना रहा PAK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के शीर्ष विशेषज्ञों ने कुलभूषण जाधव को मौत की सजा देने के पाकिस्तान के फैसले पर चिंता जाहिर की है। साथ ही कहा है कि पाकिस्तान इसी बहाने भारत के खिलाफ दुनिया में मजबूत संदेश देना चाहता है। क्योंकि पिछले कई महीनों से भारत ने पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने की मुहिम छेड़ रखी है। पाकिस्तान कुलभूषण को लेकर ये संदेश देना चाहता है। इसलिए वह जाधव की आड़ में भारत को कड़ा संदेश देना चाहता है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी, बंद हो सकती है बस और ट्रेन सेवा
अमेरिकी विदेश विभाग के साउथ एंड सेंट्रल एशिया ब्यूरो की पूर्व सीनियर अधिकारी एलिसा आयरिस ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक कोर्ट का ये फैसला हैरान करनेवाली है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड के खिलाफ पाकिस्तान टाल-मटोल कर रहा है, जबकि जाधव पर आनन-फानन में फांसी की सजा सुना दी गई। अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि मुंबई हमले मामले की सुनवाई में इतनी देरी और फिर जाधव के मामले में इतनी जल्दी फैसला निश्चित रूप से खामियों जाहिर करता है।
ये भी पढ़ें- #KulbhushanJadhav: अपील के लिए 60 दिन का समय, सुषमा ने कहा- अंजाम भुगतेगा पाक
वॉशिंगटन स्थित शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल में साउथ एशिया सेंटर के डायरेक्टर भरत गोपालस्वामी का कहना है कि जाधव के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से पेश किए गए सबूत फिल्मी स्टोरी की तरह लगते हैं, जिनको पाकिस्तानी अधिकारियों ने गढ़ा। उन्होंने कहा कि बिना ठोस सबूत के जाधव को फांसी देने की असली वजह भारत की ओर से पाक के खिलाफ आतंकवाद को लेकर अपनाई गई आक्रामक रणनीति से निपटने का नतीजा है। पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ने का भारत से बदला लेने के लिए यह कदम उठाया है। वह इसके जरिए भारत को कड़ा संदेश देना चाहता है।