{"_id":"5c1edbbcbdec2257132aaf61","slug":"us-envoy-for-anti-isil-coalition-mcgurk-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस के खिलाफ गठबंधन में तैनात अमेरिकी राजदूत ने दिया इस्तीफा, सीरिया से सेना बुलाने पर थे नाराज","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
आईएस के खिलाफ गठबंधन में तैनात अमेरिकी राजदूत ने दिया इस्तीफा, सीरिया से सेना बुलाने पर थे नाराज
Sun, 23 Dec 2018 06:20 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 23 Dec 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत ब्रेट मैक्गुर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी भाग रहे हैं, लेकिन अभी तक परास्त नहीं हुए और सीरिया से अमेरिकी सेना को वक्त से पहले वापस बुलाना आईएस के दोबारा उभार की स्थिति बना सकता है। यह बात इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकी समूह के खिलाफ बने वैश्विक गठबंधन में तैनात अमेरिकी राजदूत ब्रेट मैक्गुर्क ने अपने उस इस्तीफे में लिखे, जो उन्होंने शनिवार को विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को सौंप दिया।
विज्ञापन
सीरिया से अमेरिकी सेना को वापस बुलाने के मुद्दे पर रक्षा मंत्री जिम मैटिस के पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मैक्गुर्क ने भी इसी विरोध में अपना त्यागपत्र सौंपा है। वर्ष 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरफ से नियुक्त किए गए 45 वर्षीय मैक्गुर्क को डोनाल्ड ट्रंप ने भी राष्ट्रपति बनने के बाद बरकरार रखा था।
विज्ञापन
मैक्गुर्क का इस्तीफा 31 दिसंबर से प्रभावी होगा और वह फरवरी के मध्य में अमेरिका में होने वाली गठबंधन में मौजूद देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद अपना पद छोड़ देंगे। बता दें कि ट्रंप ने सीरिया में आईएस पर विजय की घोषणा करते हुए 2000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की घोषणा की है, जिसे बहुत सारे अमेरिकी राजनेताओं ने जल्दबाजी भरा और खतरनाक कदम बताया है।
विज्ञापन