फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US election Russian media support Trump openly 

अमेरिकी चुनाव के दंगल में कूदा रूसी मीडिया, ट्रंप का खुलकर किया समर्थन

Sun, 06 Nov 2016 04:18 AM IST
एजेंसी/ मॉस्को
एजेंसी/ मॉस्को Updated Sun, 06 Nov 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
US election Russian media support Trump openly 
ट्रंप और हिलेरी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दंगल में अब रूस का सरकारी मीडिया भी कूद पड़ा है। चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच रूसी मीडिया ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया है। रूसी मीडिया डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अपनी प्रतिद्वंदी एवं डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन पर लगाए जा रहे आरोपों को ज्यादा से ज्यादा तवज्जो दे रही है। इतना ही नहीं, रूसी मीडिया ने अमेरिका के लोकतंत्र पर भी सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


ट्रंप की ओर से हिलेरी को भ्रष्ट बताने और चुनाव में धांधली के आरोप लगाने की खबरों को रूसी मीडिया में जोरशोर से दिखाया जा रहा है। ई-मेल लीक मामले को लेकर भी हिलेरी पर निशाना साधा जा रहा है। इसके अलावा रूस के सरकारी नियंत्रण वाले ज्यादातर समाचार चैनलों ने हिलेरी के स्वास्थ्य और सेक्स स्कैंडल में उनके संलिप्त होने पर चिंता जाहिर की है। साथ ही कहा है कि हाल के चुनावी सर्वे को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी डरी हुई है।
विज्ञापन


इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कई बार समर्थन कर चुके हैं। वह पुतिन की आलोचना करने पर हिलेरी पर भी जोरदार बोल चुके हैं। रूस के सरकारी चैनल वेस्टी के विशेष संडे कार्यक्रम के दौरान क्रेमलिन समर्थित पत्रकार दमित्री किसेलयोव ने कहा, ‘हिलेरी क्लिंटन के पास एक ही विकल्प है। वह या तो चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बनें या फिर जेल जाएं।’ उन्होंने कहा कि क्लिंटन को अमेरिकी सुरक्षा सेवाओं, कॉरपोरेशंस और मीडिया का पूरा समर्थन मिला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

रूसी मीडिया ने हिलेरी को बीमार बूढ़ी दादी बताया

US election Russian media support Trump openly 
Hillary Clinton - फोटो : Reuters

लिबरल रूसियन रेडियो स्टेशन इखो मोस्कवी के संपादक अलेक्सेई वेनेदिकतोव का कहना है कि रूसी मीडिया पूरी तरह से ट्रंप का समर्थन कर रही है और हिलेरी की खामियों को गिना रही है। हालांकि रूसी राष्ट्रपति ने बार-बार इस दावे को खारिज किया है कि रूस ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जिताना चाहता है। 

रूसी मीडिया ने हिलेरी को बीमार बूढ़ी दादी बताया
रूसी मीडिया न सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप का पूरा समर्थन कर रही है, बल्कि हिलेरी को बीमार बूढ़ी दादी बताकर उन पर निशाना साध रही है। रूस में हिलेरी के कार्टून भी खूब हिट हो रहे हैं, जिसमें उनको बीमार दादी के रूप में दिखाया जा रहा है। रूस के एनटीवी टेलीविजन चैनल के फुटेज में हिलेरी विमान में प्रवेश करने के दौरान जमकर खांसती और लड़खड़ाती नजर आ रही हैं। इसको लेकर उनके स्वास्थ्य पर भी निशाना साधा जा रहा है। 



 

रूस के साथ नए समीकरण बने तो कई देशों पर पड़ सकता है प्रभाव

US election Russian media support Trump openly 
डोनाल़्ड - फोटो : Getty Images

रूस के साथ नए समीकरण बने तो कई देशों पर पड़ सकता है प्रभाव
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार में रूस के राष्ट्रपति की काफी प्रशंसा की है और कहा है कि यदि वह राष्ट्रपति बने तो पुतिन के साथ संबंध बनाकर अमेरिका को कई संकटों से मुक्ति दिलाएंगे। चूंकि रूस हमेशा से अमेरिका का प्रतिद्वंद्वी रहा है अत: नए सिरे से बनने वाले ये संबंध भारत समेत दुनिया के कई देशों को प्रभावित करेंगे। 

दरअसल, रूस-अमेरिका संबंधों का विकास दुनिया की कई नीतियों और कारोबार पर इन दोनों देशों का एकाधिकार बना सकता है। ऐसे में रूस और अमेरिका के खेमे में बंटे कई देशों को एकाधिकार तोड़ने के लिए किसी अन्य विकसित देश की तरफ जाना पड़ सकता है। 

यदि ऐसे हालात बने तो चीन या फ्रांस जैसे देश मौके का लाभ उठा सकते हैं। यही नहीं बल्कि मध्य-पूर्व के देशों पर भी इसका जबरदस्त असर पड़ेगा और अरब, इराक, सीरिया, ईरान के साथ साथ इस्राइल जैसे देशों को भी सुरक्षा व राष्ट्रीय हित संबंधी मामलों पर पुनर्विचार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed