{"_id":"5a1f69fc4f1c1bc1678bea54","slug":"us-donald-trump-wants-china-to-cut-off-oil-supply-to-north-korea","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग पर ऐसे 'लगाम' लगाएगा यूएस, ट्रंप ने चीन को बताया अपना 'प्लान'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
किम जोंग पर ऐसे 'लगाम' लगाएगा यूएस, ट्रंप ने चीन को बताया अपना 'प्लान'
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
शी जिनपिंग-डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने चीन से गुजारिश की है कि वह उत्तर कोरिया को होने वाली कच्चे तेल की सप्लाई बंद कर दे, इसके साथ ही बाकी देशों से कहा गया है कि वह उत्तर कोरिया से सभी तरह के कूटनीतिक और व्यापार के रिश्तों को खत्म कर लें ताकि किम जोंग को दुनिया से अलग-थलग किया जा सके।
विज्ञापन
मिसाइल परीक्षण के बाद कोरिया पर नए प्रतिबंधों की तैयारी
विज्ञापन
उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल टेस्ट के बाद यूएस की राजदूत निक्की हैली ने यूएन की सिक्योरिटी काउंसिल की आपातकालीन मीटिंग बुलाई थी। इसी मीटिंग में यह सब तय हुआ।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोनपर बात भी की थी, उन्होंने ही जिनपिंग से कच्चे तेल की सप्लाई बंद करने को कहा था। ट्रंप का मानना है कि इससे उत्तर कोरिया आर्थिक स्तर पर कमजोर होगा।
नई मिसाइल की जद में यूएस
kim jong
उत्तर कोरिया द्वारा एक नया अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण किया गया है, साथ ही दावा है कि यूएस इस मिसाइल की जद में है। मिसाइल परीक्षण के बाद से अमेरिका चिंतित है। परीक्षण के तुरंत बाद अमेरिका ने कहा था कि वह अपनी और अपने सहयोगियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।
बता दें कि कल मिसाइल टेस्ट के बाद किम ने कहा था कि इस अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल की जद में पूरे अमेरिका को लाकर उत्तर कोरिया एक पूर्ण परमाणु संपन्न देश का दर्जा हासिल चुका है, यह गर्व की बात है।
बता दें कि कल मिसाइल टेस्ट के बाद किम ने कहा था कि इस अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल की जद में पूरे अमेरिका को लाकर उत्तर कोरिया एक पूर्ण परमाणु संपन्न देश का दर्जा हासिल चुका है, यह गर्व की बात है।