{"_id":"5b05f3dc4f1c1b195e8b6862","slug":"us-did-not-invite-chinese-navy-to-the-sea-exercise-in-the-pacific-ocean","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने प्रशांत महासागर में होने वाले सैन्याभ्यास में चीनी नौसेना को नहीं किया आमंत्रित","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने प्रशांत महासागर में होने वाले सैन्याभ्यास में चीनी नौसेना को नहीं किया आमंत्रित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 24 May 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने प्रशांत महासागर में होने वाले वार्षिक समुद्री सैन्याभ्यास में चीन को आमंत्रित करने से इनकार कर दिया। अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की दादागिरी को लेकर यह फैसला लिया है। पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल क्रिस लोगान ने कहा, बीजिंग दक्षिण चीन सागर में अपनी सेना की आक्रामक मौजूदगी से क्षेत्र में अशांति फैलाने का काम कर रहा है। चीन अपनी इस नीति से क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता का माहौल बना रहा है।
विज्ञापन
इसी कारण हमने चीन की नौसेना को 2018 के रिम ऑफ द् पेसिफिक (आरआईएमपीएसी) सैन्याभ्यास में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित नहीं किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने करीब एक हफ्ते तक पेंटागन के साथ चली बैठक के बाद यह फैसला लिया।
विज्ञापन
चीन का व्यवहार आरआईएमपीएसी सैन्याभ्यास के सिद्धांतों और उद्देश्यों से मेल नहीं खाता। यह सैन्याभ्यास अगले महीने होना है। इसमें 27 देशों की नौसेना हिस्सा लेगी।
विज्ञापन