फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US deputy president mike pence warn north korea for toughest sanctions 

अमेरिका की उत्तर कोरिया को चेतावनी, कहा- लगाएंगे अब तक के सबसे बड़े बैन

Wed, 07 Feb 2018 05:20 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
US deputy president mike pence warn north korea for toughest sanctions 

संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध के बावजूद लगातार मिसाइल परीक्षण कर दुनिया के लिए सिरदर्द बन चुके उत्तर कोरिया पर अमेरिका अबतक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगा सकता है। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने बुधवार को कहा कि हम उत्तर कोरिया पर 'कड़े और सबसे आक्रामक' बैन लगा सकते हैं।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया कि यह प्रतिबंध किस तरह के होंगे। टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे से मीटिगं के बाद पेंस ने कहा 'जापान और अन्य देशों के साथ मजबूत संबंधो के जरिए हम उत्तर कोरिया पर ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन


इससे पहले अपने एशिया दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री की मौजूदगी में कहा था कि उत्तर कोरिया को लेकर ‘रणनीतिक धैर्य’ दिखाने का समय अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया था कि उत्तर कोरियाई ‘खतरे’ के खिलाफ अमेरिका जापान के साथ खड़ा रहेगा। इस बीच ट्रंप ने अमेरिका और जापान के बीच मुक्त और संतुलित व्यापार पर भी जोर दिया। दूसरी ओर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने भी कहा कि उत्तर कोरियाई संकट के मसले पर दोनों ही देश एक सौ फीसदी एकजुट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed