फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us court dismisses the case against devyani khobragade

देवयानी खोबरागड़े के खिलाफ़ अमरेरिका में आरोप ख़ारिज

Thu, 13 Mar 2014 12:33 PM IST
बीबीसी विदेश्ा
बीबीसी विदेश्ा Updated Thu, 13 Mar 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
us court dismisses the case against devyani khobragade

न्यूयॉर्क की एक अदालत ने भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े के खिलाफ़ लगे आरोपों को ख़ारिज कर दिया है। देवयानी को वीज़ा धोखाधड़ी और न्यूयॉर्क में अपनी घरेलू कर्मचारी को कम मेहनताना देने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

विज्ञापन


बीबीसी के पास मौजूद अमेरीकी अदालत के फ़ैसले में कहा गया है, "खोबरागड़े की राजनयिक विशेषाधिकारों के तहत इस अभियोग को ख़ारिज करने की माँग स्वीकार की जाती है।
विज्ञापन


उनकी जमानत की शर्तों को रद्द किया जाता है और उनके मुचलके को भी रद्द किया जाता है। अदालत यह आदेश देती है कि इस अभियोग के तहत जारी किए गए किसी गिरफ़्तारी वारंट को रद्द किया जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनहैटन की एक अदालत ने कहा कि जिस वक्त देवयानी खोबरागड़े पर वीज़ा में धोखाधड़ी और अपनी घरेलू कर्मचारी की तनख्वाह को लेकर ग़लतबयानी के आरोपों पर अभियोग तय किया गया था, उस वक्त उन्हें राजनयिक विशेषाधिकार हासिल थे।

इस फ़ैसले पर देवयानी के पिता क्लिक करें उत्तम खोबरागड़े ने ख़ुशी जताई है। बीबीसी से बातचीत में उत्तम खोबरागड़े ने कहा, "ये हमारे जीवन का सबसे आनंद देने वाला क्षण है। मैं पहले से ही बोल रहा था कि ये पूरा मामला झूठा है।"

आनंद देने वाला क्षण
उन्होंने भारत के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा, "हमारे मंत्रालय ने जो काम किया है वो बहुत प्रशंसनीय है।"

अमरेरिका में देवयानी के वकील डैन आर्शैक ने बीबीसी हिंदी को दी अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "हम इस बात से ख़ुश हैं कि अदालत हमारे क़ानूनी विश्लेषण से इत्तेफ़ाक रखती है और इस मामले में अभियोजन की दलीलों को ख़ारिज कर दिया है।"

डैन आर्शेक ने कहा, "डॉक्टर खोबरागड़े ख़ुश हैं कि उनके मामले में क़ानून का पालन हुआ है औऱ वो अपने देश की सेवा करते रहना चाहती हैं।" तो क्या इसका मतलब हुआ कि देवयानी खोबरागड़े अपने निजी दौरे पर दोबारा अमरिका वापस लौट सकती हैं?

वॉशिंगटन में बीबीसी संवाददाता ब्रजेश उपाध्याय ने जब ये सवाल देवयानी के वकील डैन आर्शैक के समक्ष रखा, तो डैन ने कहा, "उनके लिए मेरी सलाह होगी कि वो आने वाले महीनों में दिल्ली का ही आनंद लें।"


देवयानी के वकील ने माना कि तकनीकी तौर पर ये मामला ख़त्म नहीं हुआ है और इसकी दोबारा शुरुआत हो सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वो आक्रामक और ग़ैर-ज़रूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed