{"_id":"5759c5724f1c1b1f349c615b","slug":"us-congress-ould-include-giant-indian-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी संसद में इस साल शामिल हो सकते हैं भारतीय मूल के कई दिग्गज","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी संसद में इस साल शामिल हो सकते हैं भारतीय मूल के कई दिग्गज
एजेंसी/ वाशिंगटन
Updated Fri, 10 Jun 2016 04:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल के अंत तक अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के लिए नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए जारी प्राइमरी से ये संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया राज्य से ही भारतीय मूल के तीन दावेदारों ने प्राइमरी चुनाव में बढ़त बनाकर रखी है। एमी बेरा जहां अपना तीसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए मैदान में है, तो वहीं माइक होंडा के मुकाबले में खड़े रॉ खन्ना भी संसद के निचले सदन में जाने की कोशिश में हैं। इन दोनों के अलावा कैलिफोर्निया अटॉर्नी कमला हैरिस सीनेट में पहुंचने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
अगर नवंबर में वह सीनेटर बनती हैं, तो ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय मूल की शख्स होंगी। ये तीनों मजबूत दावेदार डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं। खन्ना और बेरा के इतर इलिनॉय से भारतीय मूल के अमेरिकी राजा कृष्णमूर्ति और सिएटल से प्रमिला जयपाल भी निचले सदन पहुंचने की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक पंडितों की मानें, तो भारतीय मूल के इन दावेदारों की स्थिति मजबूत है। इस पर खुशी जताते हुए बेरा ने कहा कि उम्मीद कर रही हूं कि अगले साल तक मेरे साथ और भारतीय मूल के दिग्गज कांग्रेस में होंगे।