फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US company bring back Swastik print shoes from market

अमेरिकी कंपनी ने वापस मंगाए स्वास्तिक छाप वाले जूते

Sun, 15 Jan 2017 03:29 AM IST
एजेंसी/लॉस एंजिलिस
एजेंसी/लॉस एंजिलिस Updated Sun, 15 Jan 2017 03:29 AM IST
विज्ञापन
US company bring back Swastik print shoes from market

कैलिफोर्निया में जूते बेचने वाली एक कंपनी ने स्वास्तिक का निशान छोड़ने वाले, मिलिट्री शैली के अपने खास तरह के सारे जूतों को बाजार से वापस ले लिया। एक ग्राहक ने इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया था कि सैनिकों की शैली के इस जूते के सोल से स्वास्तिक का पदचिह्न बनता है जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट पर सोमवार को एक व्यक्ति ने इस जूते के पदचिह्न की तस्वीर पोस्ट की, जो वायरल हो गई। इसके बाद कोनल इंटरनेशनल ट्रेडिंग इंक ने इस सप्ताह पोलर फॉक्स बूट को बाजार से वापस ले लिया और इसके लिए माफी भी मांगी।
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘हम लोग अपने उपभोक्ताओं और हर उस व्यक्ति से सच्चे दिल से माफी मांगते हैं जिनकी भावनाएं जूतों के स्वास्तिक पदचिह्न छोड़ने से आहत हैं।’ इसके अनुसार, ‘यह डिजाइन जानबूझकर नहीं बनाया गया था और इसे चीन में हमारी निर्माता कंपनी ने गलती से तैयार किया था।’ कंपनी ने यह भी कहा कि वह ‘घृणा या किसी तरह के भेदभाव का प्रचार नहीं करती।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed