फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US companies distributing jobs to other countries, trump will them

भारत समेत अन्य देशों में रोजगार बांट रही कंपनियों से ट्रंप करेंगे बात

Thu, 23 Feb 2017 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
US companies distributing jobs to other countries, trump will them
- फोटो : REUTERS

अमेरिका से बाहर अन्य देशों में नौकरियां बांटने की तैयारी कर रही कंपनियों के प्रतिनिधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को मुलाकात करेंगे। ये कंपनियां अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अमेरिका से बाहर लगाने का प्रयास कर रही हैं। जिस वजह से अमेरिका में नौकरियों का संकट पैदा हो सकता है।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक ट्रंप इन कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात देश के भीतर रोजगार सृजन को लेकर करने वाले हैं, जिससे अमेरिका में रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका की कंपनियों को स्वदेश में ही मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट लगाने को कहा था। अमेरिका के श्रम विभाग के मुताबिक कैटरपिलर इंक, यूनाइटेड टेक्नोलॉजीज कॉर्प, डाना इंक, 3M और जनरल इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियां चीन, भारत और मैक्सिकों में नौकरियों के मौके भेज रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के 2300 वर्कर्स के रोजगार पर खतरा

US companies distributing jobs to other countries, trump will them

बताया जा रहा है कि ट्रंप अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों से इस संबंध में बात करेंगे कि वो किस तरह से अपने रोजगार के वादे को पूरा कर सकते हैं। श्रम विभाग के मुताबिक इन पांच कंपनियों के दूसरे देशों में रोजगार के अवसर मुहैया कराने से अमेरिका के 2300 वर्कर्स के रोजगार पर खतरा मंडराने लगा है।

इन कंपनियों ने रॉयटर्स से रोजगार को दूसरे देशों में शिफ्ट करने की पुष्टि की है। गुरुवार को ट्रंप की प्रतिनिधियों से मुलाकात में अन्य 19 कंपनियां भी शामिल हैं, लेकिन अभी उसमें ये साफ नहीं हो पाया है कि ये कंपनियां दूसरे देशों में रोजगार शिफ्ट करने की योजना बना रही हैं या नहीं।

ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि ग्लोबलाइजेशन से अमेरिका को फायदा नहीं हो रहा है। गरीब देश इससे फायदा ले रहे हैं। वहीं अमेरिकी इस वजह से बेरोजगार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed