{"_id":"5bfb7c78bdec2241c9370269","slug":"us-closed-california-border-for-refugees","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने बंद की कैलिफिर्निया से लगी सीमा, शरणार्थियों को रोकने के लिए लिया फैसला","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका ने बंद की कैलिफिर्निया से लगी सीमा, शरणार्थियों को रोकने के लिए लिया फैसला
भाषा, मेक्सिको
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
मेक्सिको सिटी के तिजुआना से सैकड़ों शरणार्थियों के सीमा पर बाड़ तोड़ने की कोशिश करने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को दक्षिणी कैलिफिर्निया से लगी सीमा को बंद कर दिया। अमेरिकी अधिकारियों ने यह घोषणा की।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में ‘अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सुरक्षा (सीबीपी) कार्यालय‘ ने ट्विटर पर बताया कि उसने सैन सिदरो की सीमा चौकी पर वाहनों की आवाजाही उत्तर और दक्षिण दोनों ओर से बंद कर दी है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्थिति के नियंत्रण से बाहर जाने और लोगों को चोट पहुंचने की स्थिति में ‘‘मेक्सिको से लगी सभी सीमाएं बंद’’ करने की धमकी देने के तीन दिन बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन