{"_id":"9ef44b32-d3ff-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"us-city-bans-low-slung-trousers","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्र तट पर 'नितम्ब प्रदर्शन' पर रोक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
समुद्र तट पर 'नितम्ब प्रदर्शन' पर रोक
Updated Thu, 13 Jun 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी के शहर वाइल्डवुड ने अपने समुद्र तट पर कमर से नीचे पैंट, जींस या शॉर्ट्स पहनकर टहलने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
वाइल्डवुड के मेयर अर्नेस्ट ट्रोइआनो ने कहा कि पर्यटकों ने इस तरह के अंग प्रदर्शन या अंडरवियर दिखाने के खिलाफ शिकायत की थी।
उन्होंने समुद्र तट पर घूमने के लिए एक नए तरह का ड्रेस कोड लागू किया है, जो कूल्हे से तीन इंच नीचे की पतलून पहनने पर रोक लगाता है।
इस तरह वाइल्डवुड कुछ उन अमेरिकी समुदायों में शामिल हो गया है, जिन्होंने कमर से नीचे की लटकी पतलूनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
नए नियमों के मुताबिक़ लोगों को समुद्र के किनारे टहलते समय जूते और शर्ट पहननी होगी।
लोगों को शिकायत
मेयर अर्नेस्ट ट्रोइआनो कहते हैं, ''जब आपके पास अच्छे परिवारों से फ़ोन आते हैं, जो कहते हैं कि वे यहां 20 साल, 30 साल या 40 साल से आ रहे हैं।
लेकिन अब वे नहीं आ पाएंगे क्योंकि वे अपने बच्चों या माता-पिता या बुजुर्गों को यह नहीं दिखाना चाहते हैं कि यहां समुद्र किनारे कुछ बच्चे अपने नितम्ब दिखाते हुए घूम रहे हैं। तब आपको कुछ करना होगा।''
विज्ञापन
इस शहर में इस क़ानून को तोड़ने वाले पर पहली बार 25 से 100 डॉलर तक का जुर्माना लगाया जाएगा। किसी व्यक्ति के दुबारा क़ानून का पालन न करते हुए पाए जाने पर उसे दो सौ डॉलर का जुर्माना देना होगा या 40 घंटे तक की सामुदायिक सेवा करनी होगी।
विज्ञापन
वाइल्डवुज के समुद्री तट पर स्वीमिंग सूट पहनने पर पहले से ही प्रतिबंध लगा हुआ है। माना जाता है कि कमर से नीचे कपड़े पहनने की शुरुआत जेलों से हुई, क्योंकि वहाँ क़ैदियों को बेल्ट पहनने की इजाजत नहीं होती है।
लेकिन इस फैशन को हिप-हॉप के कलाकारों ने अपना लिया। इसे युवा अधिक अपनाते हैं।