फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US-China Trade War: Donald Trump's China policy raises the risk of closure of American industries 

यूएस-चीन व्यापार युद्ध : ट्रंप की चीन नीति से अमेरिकी उद्योगों पर बंदी का खतरा

Sun, 23 Sep 2018 02:25 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 23 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
US-China Trade War: Donald Trump's China policy raises the risk of closure of American industries 
डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग
चीनी सामान पर भारी आयात शुल्क थोपने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति की आलोचना उनके अपने देश में ही शुरू हो गई है। इस नीति के कारण कई अमेरिकी उद्योगों पर बंदी का खतरा मंडराने लगा है, जिसमें वाशिंगटन राज्य में पॉलीसिलिकॉन निर्माण उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


 शनिवार को 5 शीर्ष सांसदों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इस बात की चेतावनी दी है। सीनेटर पैटी मरे, मारिया कांटवैल और कांग्रेस सदस्य डैन न्यूहाउस, डेव रिकहर्ट व डैनी हैक ने पत्र में ट्रंप से चीनी सौर ऊर्जा पैनलों और अमेरिकी पॉलीसिलिकॉन पर चल रहे व्यापार विवाद का तत्काल हल तलाशने का आग्रह किया है और ऐसा नहीं होने पर 150 से 200 उच्च प्रशिक्षित अमेरिकी नागरिकों के अपनी नौकरियां गंवाने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि ऐसा नहीं हुआ तो वाशिंगटन स्थित आरईसी सिलिकॉन निर्माण उपक्रम को बंद करना होगा, जो देश की सबसे बड़ी पॉलीसिलिकॉन निर्माण इकाई है। इन सांसदों ने ये भी चेतावनी दी है कि इस उपक्रम के बंद होने का असर पूर्वी वाशिंगटन की पूरी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed