फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US-China declares 100-day plan to improve business relationship

चीनी राष्ट्रपति की अमेरिका यात्रा, व्यापारिक रिश्तों में सुधार के लिए बनी सहमति

Sun, 09 Apr 2017 05:01 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन/पाम बीच
एजेंसी/ वाशिंगटन/पाम बीच Updated Sun, 09 Apr 2017 05:01 AM IST
विज्ञापन
US-China declares 100-day plan to improve business relationship
ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : Reuters

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच पहली शिखर वार्ता तनावपूर्ण व्यापारिक रिश्तों को बेहतर बनाने की दिशा में 100 दिन की योजना की घोषणा करने के साथ समाप्त हो गई। सीरिया पर अमेरिका के मिसाइल हमले के साये में हुई इस शिखर वार्ता में यही एकमात्र अहम घोषणा हुई।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसोर्ट में हुई इस दो दिवसीय वार्ता में शामिल ट्रंप के सहयोगियों ने बातचीत को सफल बताया और कहा कि दोनों नेताओं का रुख इस दौरान सकारात्मक रहा। वाणिज्य मंत्री विल्बुर रॉस ने कहा कि दोनों पक्ष बातचीत में तेजी लाने पर सहमत हुए हैं जिससे व्यापार में चीन के पक्ष में बने झुकाव को दूर करने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा कि बातचीत के दौरान ट्रंप ने अर्थव्यवस्था में चीन सरकार के हस्तक्षेप की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था के समक्ष उठने वाली चुनौतियों का उल्लेख किया। ट्रंप ने चीन की औद्योगिक, कृषि, प्रौद्योगिकी और साइबर नीतियों का अमेरिका के रोजगार, निर्यात पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइसर ने कहा कि ट्रंप ने अमेरिका के कामगारों के लिए समान स्तरीय सुविधाओं की बात की। उन्होंने कहा कि चीन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चीन को भी अपने बाजार खोलने और वहां तक पहुंच सरल बनाने पर जोर दिया। शिखर सम्मेलन की समाप्ति पर न्यूयार्क टाइम्स ने कहा कि इस बैठक में व्यापारिक रिश्तों में सुधार लाने के लिए 100 दिन की योजना की एकमात्र वास्तविक घोषणा हुई है। कई जानकार इस घोषणा को उम्मीद से अधिक मान रहे हैं।

चीन इस समय अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। पिछले साल दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 519.6 अरब डालर पर पहुंच गया, जो कि 1979 में 2.5 अरब डालर था। 1979 में ही दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि दोनों नेता इस पर सहमत थे कि उनके बीच पहली बैठक ‘सकारात्मक और सफल’ रही है। दो दिन की बातचीत के दौरान शी और ट्रंप ने द्विपक्षीय सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उनके बीच वैश्विक और साझा चिंता वाले मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

ट्रंप और शी ने वार्ता के लिए कैबिनेट स्तर का ढांचा स्थापित किया

US-China declares 100-day plan to improve business relationship
ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : Reuters
ट्रंप और शी ने अमेरिका और चीन के रिश्तों पर व्यापक वार्ता की शुरुआत कर दी है। उन्होंने आपसी सम्मान के साथ मतभेदों को दूर करते हुए सहयोग के दायरे को व्यापक करने पर सहमति जताई है। 

फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसोर्ट में ट्रंप-शी की बैठक के समापन के बाद व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने कहा, ‘दोनों राष्ट्रपति मौजूदा द्विपक्षीय वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं ताकि मुद्दों पर प्रगति को महत्व दिया जा सके।’ 

स्पाइसर ने बताया कि ट्रंप और शी ने वार्ता के लिए एक नया और कैबिनट स्तर का ढांचा स्थापित किया है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापक स्तर की यह वार्ता दोनों राष्ट्रपतियों की निगरानी में की जाएगी और इसके चार स्तंभ होंगे। 

ये स्तंभ हैं राजनयिक एवं सुरक्षा वार्ता, व्यापक आर्थिक वार्ता, कानून प्रवर्तन एवं साइबर सुरक्षा वार्ता और सामाजिक एवं सांस्कृतिक मुद्दों पर आधारित वार्ता। उन्होंने कहा, ‘दोनों पक्ष इस महत्वाकांक्षी एजेंडे पर काम करने को सहमत हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed