फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US can take strong measures against Iran for chemical weapons

रासायनिक हथियारों पर ईरान को घेरने में जुटा अमेरिका, अगले हफ्ते हो सकती है बड़ी घोषणा

Sat, 17 Nov 2018 12:11 PM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Sat, 17 Nov 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
US can take strong measures against Iran for chemical weapons

अमेरिका ईरान को रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध की अंतर्राष्ट्रीय संधि के उल्लंघन का आरोपी ठहराने में जुटा है। दो अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को यह बात कही। अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी सरकार अगले हफ्ते यह घोषणा करने की योजना बना रही है कि ईरान 1997 के रासायनिक हथियार समझौते का पालन नहीं कर रहा है, जिसके तहत रासायनिक हथियारों का उत्पादन, संचय और इस्तेमाल गैरकानूनी है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक ईरान ने रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन उसके पास ऐसे हथियारों के उत्पादन के लिए सामग्री और उपकरण मौजूद हैं।
ईरान पर यह आरोप हालिया खुफिया जानकारी पर आधारित है। जांच अधिकारी सार्वजनिक तौर पर इस मसले पर कुछ नहीं बोल सकते और नाम ना बताने की शर्त पर उन्होंने जानकारी दी।
विज्ञापन


ईरान को आरोपी ठहराए जाने के साथ ही उसपर अमेरिका की ओर से तुंरत कोई जुर्माना नहीं लग सकता है लेकिन इसे आधार बनाकर उसके खिलाफ रासायनिक हथियारों के प्रतिबंध से जुड़े संगठन में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह आरोप ईरान को अलग थलग करने की कोशिशों में से एक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका मई में ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु समझौते से अलग हो गया था और इस महीने की शुरुआत में उसने ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और और उनके शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ईरान को मध्य-पूर्व और दूसरे क्षेत्रों में अस्थिरता फैलान से रोकने के लिए संकल्प लेने की बात साफ कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed