फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US bombing suspect Akayed Ullah warned Trump on Facebook

न्यूयॉर्क हमला: संदिग्ध ने ट्रंप को फेसबुक पर था चेताया, बोला- देश को बचाने में रहे नाकामयाब

Wed, 13 Dec 2017 05:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 05:28 AM IST
विज्ञापन
US bombing suspect Akayed Ullah warned Trump on Facebook
अकाइद उल्लाह
सोमवार को न्यूयॉर्क में हुए आतंकी हमले में पकड़े गए संदिग्ध ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हमले से ठीक पहले फेसबुक के जरिए चेतावनी दी थी। आरोपी ने फेसबुक पर लिखा था कि ट्रंप अपने देश को बचाने में असफल हैं। मंगलवार को इस मामले की जांच कर रही टीम ने संदिग्ध अकाइद उल्लाह पर दर्ज किए गए केस में उसके फेसबुक पोस्ट का भी विवरण किया है। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि 27 वर्षीय बांग्लादेशी संदिग्ध ने यह ब्लास्ट आईएसआईएस के समर्थन में किया है। बता दें कि सोमवार को हुए इस हमले में संदिग्ध समेत तीन लोग घायल हुए थे। संदिग्ध ने भीड़भाड़ वाले इलाके में इस घटना को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन


पढ़ें- ब्रिटिश प्रधानमंत्री को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, दोनों आतंकी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि संदिग्ध ने यह बम अपने घर पर ही तैयार किया था। आरोपी 2011 से फैमिली वीजा पर यूएस में ही रह रहा था। वहीं बांग्लादेश सरकार का कहना है कि इससे पहले अकाइद का कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। 

घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अक्टूबर में भी इसी जगह अटैक हुआ था जिसमें 8 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि यह हमला दर्शाता है कि अमेरिकी लोगों के लिए और ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed