फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   us birth rate drops to record low due to recession

अमेरिका में मंदी ने लगाई पैदाइश पर रोक!

Fri, 30 Nov 2012 08:29 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2012 08:29 PM IST
विज्ञापन
us birth rate drops to record low due to recession

अमेरिका में मंदी की मार का असर बच्चों की जन्म दर पर पड़ा है। प्यू रिसर्च सेंटर के एक अध्ययन के मुताबिक अमेरिका में 2007 से 2010 के बीच जन्मदर में औसतन आठ फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ये गिरावट उस वर्ग में सबसे ज़्यादा है जिस वर्ग पर आर्थिक मंदी का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा।

विज्ञापन


अध्ययन में कहा गया है कि अमेरिका की जन्म दर को मंदी ने बुरी तरह से प्रभावित किया है और खासतौर से विदेशी और लतिनी अमरीकी देशों की महिलाओं ने मंदी के बाद जरूरत से ज्यादा गर्भनिरोध का इस्तेमाल शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अमरीकी महिलाओं में औसतन गिरावट जहां छह फीसद है वहीं लतिनी अमरीकी देशों की महिलाओं में 23 फीसदी और विदेशों में जन्मी महिलाओं में 14 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। ये वो वर्ग है जो मंदी से सबसे अधिक प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदी का असर
प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक साल 1920 के बाद अब 2011 में अमेरिका की जन्मदर सबसे कम दर्ज की गई है। प्यू के पुराने आंकड़े बताते हैं कि 2007-08 में पड़ी जबरदस्त आर्थिक मंदी का असर ‘फर्टिलिटी’ पर भी पड़ा। विदेशी और लतिनी अमरीकी देशों की महिलाओं को बीते सालों में घरेलू खर्च भी मुश्किल पड़ने लगे और मंदी का पर्याय इस रूप में सामने आया है।


रिसर्च सेंटर के अनुसार पिछले साल अमेरिका में 39 लाख 50 हजार बच्चों का जन्म हुआ। अमेरिका की कुल जन्म दर प्रति एक हजार महिलाओं पर 63.2 फीसद रही है। साल 1957 को अमेरिका में ‘बेबी बूम ईयर’ माना जाता है। इस साल प्रति एक हजार महिलाओं पर शिशु जन्म दर 122.7 फीसद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed