फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US ban on 8 banks and 26 executives of North Korea

अमेरिका ने उत्तर कोरिया के 8 बैंकों और 26 अधिकारियों पर लगाया बैन

Wed, 27 Sep 2017 09:20 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 27 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
US ban on 8 banks and 26 executives of North Korea

उत्तर कोरिया पर नकेल कसते हुए अमेरिका ने मंगलवार को उसके 8 बैंकों और 26 बैंक कर्मियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के वित्तमंत्री स्टीवन न्यूशिन ने एक बयान में कहा है कि इस कार्रवाई से हम उत्तर कोरिया को कोरियाई प्रायद्वीप से पूरी तरह अलग-थलग करने की रणनीति में एक कदम और आगे बढ़े हैं। ताजा प्रतिबंध से इन बैंकों और इनके कर्मियों की संपत्ति और उनके हित को पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि इन दिनों नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु परीक्षणों को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। एक तरफ नॉर्थ कोरिया अपने परीक्षणों को रोकने के लिए तैयार नहीं, तो दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंधों का शिकंजा कसने के साथ ही उसे गंभीर नतीजे भुगतने की लगातार चेतावनी दे रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमेरिका के रक्षा सचिव बोले- नॉर्थ कोरिया संकट को कूटनीतिक तरीके से हल करना चाहता है US
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री री योंग हो ने सोमवार को अमेरिका द्वारा युद्ध की घोषणा का दावा किया और इसका माकूल जवाब देने की धमकी भी दी। यही नहीं उत्तर कोरिया ने डोनाल्ड ट्रंप को इसकी कीमत चुकाने की भी धमकी दी। 

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस बात को याद रखेगी कि अमेरिका ने युद्ध की धमकी दी। इस धमकी के बाद अब हम अमेरिकी फाइटर प्लेन को तब भी निशाना बना सकते हैं जब वो हमारे क्षेत्र में नहीं होगा। हालांकि, अमेरिका ने उत्तर कोरिया के दावे को बेतुका करार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed